Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पूरा होने वाला है धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल, खत्म होगा इंतजार; जल्द बंटेंगे दायित्व

Uk Fast Khabar March 18, 2023

पिछले एक वर्ष से दायित्व पाने की आस बांधे भाजपा नेताओं को जल्द तोहफा मिलने जा रहा है। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद अब मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं को सरकारी विभागों में अहम दायित्व सौंपने की तैयारी में हैं। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में दायित्वों का वितरण हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अब कभी भी दायित्व वितरण कर सकते हैं।
दायित्व, यानी विभिन्न विभागों के अंतर्गत गठित समितियों, परिषदों, आयोगों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद, जिन्हें कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। यह परंपरा रही है कि भाजपा हो या कांग्रेस, जो भी पार्टी सत्ता में आती है, वह अपने नेताओं को इन पदों पर नियुक्त करती है।
यह परंपरा राज्य की पहली निर्वाचित सरकार के समय से ही चली आ रही है। सामान्यतया जो नेता विधानसभा चुनाव में टिकट पाने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें दायित्व सौंपे जाते हैं। यद्यपि, कई बार विधायकों भी यह जिम्मेदारी दी जाती है।
भाजपा की पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय मंत्री पद के दर्जे के 60 से अधिक दायित्व पार्टी नेताओं को दिए गए थे। दायित्वधारी नेताओं को मानदेय, आवास, वाहन, स्टाफ समेत कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
मार्च 2021 में त्रिवेंद्र के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहले तीरथ सिंह रावत व फिर पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने, लेकिन तब उन्होंने दायित्वों का बंटवारा नहीं किया। मार्च 2022 में धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन कुछ पदों को छोड़कर उन्होंने भी दायित्व नहीं बांटे। पिछले दो-तीन महीने के दौरान कई बार दायित्व बंटने की चर्चा जोरशोर से उठी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
अब जबकि अगले सप्ताह धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है, तो संभावना है कि जल्द मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं की प्रतीक्षा को समाप्त कर उन्हें दायित्व बांट देंगे। राज्य में इसी वर्ष नगर निकाय चुनाव हैं और लोकसभा चुनाव के लिए भी केवल एक वर्ष का ही समय शेष है। इससे जहां कई नेता एडजस्ट हो जाएंगे, वहीं चुनावी तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी। इसे देखते हुए संगठन भी अब जल्द दायित्व वितरण के पक्ष में है।
पार्टी कार्यकत्र्ताओं को जल्द दायित्व वितरित कर दिए जाएंगे। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो चुका है और केंद्रीय नेतृत्व से भी इस संबंध में चर्चा हुई है। प्रदेश संगठन के स्तर पर इस संबंध में बैठक हो चुकी है। सत्र के कारण दायित्व वितरण में कुछ विलंब हुआ, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द इस संबंध में निर्णय लेकर कभी भी दायित्वों का बंटवारा कर देंगे।

 

Continue Reading

Previous: CAG Report: उत्‍तराखंड के कर अधिकारियों ने राज्‍य सरकार को लगाई चपत, दे डाले 21 करोड़ के गलत रिफंड
Next: कृषि मंत्री जोशी ने मंडी परिषद के अधिकारियो की ली बैठक, चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

June 13, 2026
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक
  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
  • नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
  • लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.