Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में आनलाइन Conversion, पाकिस्तानी यूट्यूबर से जुड़ने के बाद अचानक नमाज पढ़ने लगा ब्राह्मण युवक

Uk Fast Khabar June 10, 2023

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक युवक का आनलाइन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह युवक पिछले चार वर्ष से नमाज पढ़ता आ रहा है। उसने अपने कमरे की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हैं।
नमाज पढ़ने से रोकने पर पिता पर किया हमला:
बताया जा रहा है कि युवक में यह बदलाव एक पाकिस्तानी यूट्यूबर से जुड़ने के बाद आया, जोकि मोटीवेटर है। इसके बाद युवक परिवार से कटा-कटा रहने लगा। वह अधिकांश समय खुद को अपने कमरे में बंद रखता है। मामला प्रकाश में तब आया, जब पिछले दिनों नमाज पढ़ने से रोकने पर वह पिता पर हमलावर हो गया।
इसके बाद पीड़ित पिता पुलिस के पास पहुंचे। युवक के कुछ इस्लामिक संगठनों से जुड़ाव की बात भी सामने आ रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल और लैपटाप को कब्जे में लेकर इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं उसका पाकिस्तान या अन्य किसी देश से संपर्क तो नहीं है।

अब्दुल कादिर नाम के पाकिस्तानी यूट्यूब को करता है फालो:
पुलिस का कहना है कि युवक की चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी। डोईवाला के बुल्लावाला क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार बिजल्वाण एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र वैभव वर्ष 2019 से अब्दुल कादिर नाम के पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को फालो करता है। इस चैनल से जुड़ने के बाद उसके आचरण में अचानक बदलाव आने लगा।
वह इस्लाम को अपना धर्म बताने लगा और नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पिछले चार वर्ष से वह घर पर अधिकांश समय खुद को कमरे में बंद रखता है। इस दौरान ज्यादातर समय लैपटाप और मोबाइल पर बिताता है। सिर्फ नित्यक्रम और भोजन आदि के लिए ही कमरे से बाहर निकलता है।

समझाने पर मारपीट पर उतारू:
वह मुस्लिम धर्म को लेकर मुखर रहता है और समझाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। वैभव की ये हरकतें बढ़ती देख दो दिन पूर्व पिता को लगा कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। चिकित्सक को दिखाने की बात कहने पर वह पिता को पीटने लगा।
इ सके बाद पिता डोईवाला थाने पहुंचे और सारी कहानी पुलिस को सुनाई। पालीटेक्निक कर चुका वैभव आइटी में डिप्लोमाधारी है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें हैं। वर्ष 2021 में वह लापता हो गया था। तब पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन एक दिन बाद ही वह स्वयं घर आ गया।
पुलिस के अनुसार, वह क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन से जुड़ गया था। डोईवाला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। इसी से पता चलेगा कि वह किन व्यक्तियों के संपर्क में था।
कोरोनाकाल के बाद युवक घर से बाहर नहीं निकला। इस कारण वह तनाव में है। उसका इस्लाम के प्रति आकर्षण बढ़ा है और इस्लामिक संगठनों से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। उससे अलग-अलग चरणों में पूछताछ की जाएगी। यह बात भी सामने आई है कि उसने इस्लाम के बारे में आनलाइन ही जानकारी हासिल की। आरोपित ने साफ्टवेयर डेवलपमेंट में पालीटेक्निक से कोर्स किया है, इसलिए उसे अलग-अलग एप के बारे में काफी जानकारी है।

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Next: तो क्‍या हरदा हो गए सीएम धामी के मुरीद? तारीफ में कही ये बात; साथ ही दे डाली सलाह

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.