Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Love Jihad: उत्तरकाशी में 15 जून को महापंचायत का आह्वान, अलर्ट मोड में पुलिस; डीजीपी ने कसी कमर-दिए निर्देश

Uk Fast Khabar June 13, 2023

लव जिहाद के विराेध में उत्तरकाशी जिले में बढ़े तनाव और स्थानीय लोगाें की ओर से 15 जून को महापंचायत बुलाने आह्वान के बाद पुलिस विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने एसपी उत्तरकाशी को कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून का पालन करने वालों को सुरक्षा मुहैय्या करने को भी कहा है वहीं कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा:
एडीजी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में गंभीरता से जांच जारी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को देखते हुए लोगों में रोष व्याप्त है, जिसके कारण वहां तनाव का माहौल बना हुआ है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जहां तक स्थानीय लोगों की ओर से 15 जून को महापंचायत का आह्वान किया गया है, उसको देखते हुए एसपी को निर्देशित किया गया है कि गलत बयानबाजी, हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।

प्रसारित वीडियो की हो रही है जांच:
एडीजी ने बताया कि इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पुरोला से जोड़ा जा रहा है कि जबकि वीडियो बड़कोट का लग रहा है। वीडियो को जांच के लिए फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी चंडीगढ़ भेजा गया है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कहां का है।

सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी तैनात:
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने कहा कि जहां तक महापंचायत की बात है तो उसका कोई औचित्य नहीं रह जाता, क्योंकि पुलिस की ओर से सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। क्षेत्र में सत्यापन की कार्रवाई चल रही है और सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।

आपसी भाईचारा सौहार्द पूर्ण माहौल बनाने को लेकर चर्चा:
सोमवार की शाम को पुरोला तहसील सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रोहिला व पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बैठक बुलाई। जिसमें आपसी भाईचारा सौहार्द पूर्ण माहौल बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने पिछले 17 दिनों से घटित घटनाक्रम की की समीक्षा की।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने कहा कि अपराधी किस्म के मुस्लिम व्यवसाइयों के अलावा किसी को भी पुरोला से जाने के लिए नहीं कहा गया है। जो भी दुकानें बंद कर गए हैं वह अपनी इच्छा से गए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन में आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि अपराधी किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित करने में मुस्लिम समुदाय के व्यवसायी साथ नहीं देते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में किसी भी तरह का माहौल खराब होने से पहले स्थानीय प्रशासन को अपराधों में लिप्त बहारी व्यक्तियों को चिन्हित करें। कब्बाडी का व्यवसाय करने वाले रियायत अल्ली, अशफर ने बताया कि 45 वर्षों से पुरोला में दुकानदारी कर रहे हैं, हमें किसी से कोई शिकवा व शिकायत नहीं है। 15 जून को महापंचायत धमकी भरे पोस्टर चिपकाने से मुस्लिम व्यापारियों के मन में डर का माहौल पैदा हुआ है।

Continue Reading

Previous: गफलत में न रहे कोई, सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव समय पर ही होंगे
Next: राज्य लोक सेवा आयोग सदस्य डा जेएमएस राणा को अध्यक्ष का दायित्व, अधिसूचना जारी

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.