Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड भाजपा के टिकटों में बदलाव के आसार कम, कांग्रेस में दावेदारी को लेकर घमासान

Uk Fast Khabar June 17, 2023

उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पिछले दो चुनावों से राज्य की पांचों सीटों पर काबिज भाजपा के सामने अब हैट्रिक बनाकर इतिहास रचने की चुनौती है। इसी हिसाब से पार्टी तैयारियों में जुटी है, लेकिन इसके साथ ही यह प्रश्न भी राजनीतिक गलियारों में तैरने लगा है कि क्या पार्टी इस बार प्रत्याशियों में बदलाव करेगी।
यद्यपि, राज्य में मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में टिकट को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। हरिद्वार, नैनीताल संसदीय सीटों पर कांग्रेस में अधिक दावेदार हैं। ऐसा भाजपा में नजर नहीं आता। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी यहां प्रत्याशियों में बदलाव का जोखिम उठाने से बचेगी।

स्वर्णिम दौर से गुजर रही भाजपा:
उत्तराखंड में भाजपा अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की। इसके बाद से प्रत्येक चुनाव में भाजपा सफलता के नए आयाम गढ़ती आ रही है। वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पांचों सीटों को अपने पास बनाए रखने में वह सफल रही।
इसके अलावा राज्य में नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों व सहकारिता के चुनाव हों या फिर विधानसभा की रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव, सभी में भाजपा ने परचम लहराया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फिर से दो-तिहाई बहुमत हासिल कर राज्य में हर पांच साल में सत्ताधारी दल बदलने के मिथक को तोड़ा।

पार्टी का लक्ष्य सभी सीटों को लगातार तीसरी बार जीतने का:
अब जबकि, अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में पार्टी को जनता की चौखट पर जाना है तो इसके लिए उसने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम जिस तरह से तय किए गए हैं, उसे लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। इस परिदृश्य के बीच स्वाभाविक रूप से यह प्रश्न भी गूंज रहा है कि क्या लोकसभा चुनाव में यहां की सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बदलेगी या फिर वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं पर ही भरोसा जताएगी।
वर्तमान में लोकसभा की हरिद्वार सीट से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पौड़ी गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नैनीताल से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अल्मोड़ा आरक्षित सीट से सांसद अजय टम्टा अपने पिछले कार्यकाल में केंद्र में राज्य मंत्री रहे हैं, जबकि टिहरी सीट पर महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह लगातार सांसद चुनी जा रही है।
पार्टी का लक्ष्य सभी सीटों को लगातार तीसरी बार जीतने का है। माना जा रहा है कि इस परिदृश्य में पार्टी यहां की सीटों पर प्रत्याशी बदलने का जोखिम शायद ही ले। यद्यपि, किसे प्रत्याशी बनाना है किसे नहीं, ये निर्णय लेना पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का काम है। आने वाले दिनों में वह क्या रणनीति अपनाती है, इस पर सभी की नजर है।
भाजपा ऐसी पार्टी है, जो हमेशा इलेक्शन मोड में रहती है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं तो स्वाभाविक रूप से पार्टी तैयारियों में जुट चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास की जो गंगा बह रही है, उससे जनता संतुष्ट है और वह भाजपा को ही फिर से नेतृत्व सौंपेगी। जहां तक टिकट वितरण की बात है तो ये केंद्रीय नेतृत्व का काम है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, हम सभी उसकी जीत के लिए जुटेंगे।
– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Continue Reading

Previous: भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को फिर दिया झटका, प्रदेश महामंत्री ने मिलाया हाथ
Next: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून में, यह रहेगा कार्यक्रम; यातायात प्लान जारी

Related Stories

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.