Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

International Yoga Day 2023: देवभूमि के गंगा ग्रामों में भी रहेगी योग की धूम, 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Uk Fast Khabar June 20, 2023

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देवभूमि उत्तराखंड के गंगा ग्रामों में भी योग की धूम रहेगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने इस बार देशभर में गंगा व उसकी सहायक नदियों पर बने घाटों मे योगाभ्यास कार्यक्रमों के माध्यम से 20 लाख व्यक्तियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
इसी क्रम में गंगा के उद्गम वाले उत्तराखंड में भी इसे लेकर कसरत तेज की गई है। सभी जिला गंगा समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक व्यक्तियों को योग के माध्यम से गंगा से जोड़ें। इसमें गंगा ग्रामों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।
उत्तराखंड में भी इसकी रुपरेखा तय:
राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए एनएमसीजी के अंतर्गत चल रहे महत्वाकांक्षी नमामि गंगे कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को गंगा से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से एनएमसीजी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘वसुधैव कुटुंबकम: एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाटों में योगाभ्यास को वृहद स्वरूप देने की ठानी है।
उत्तराखंड में भी इसकी रुपरेखा तय कर दी गई है। राज्य में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पूरन चंद्र कापड़ी के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने का लक्ष्य है। मंतव्य यही है कि योग के साथ लोग नदी संरक्षण से जुड़ें। लोग स्वस्थ रहेंगे तो वे नदियों को भी स्वस्थ रखेंगे। इस कड़ी में गंगा ग्रामों पर विशेष जोर दिया गया है।
जागेश्वर धाम में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम:
उत्तराखंड में राज्य सरकार भी योग दिवस की तैयारियों में जुटी है। योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कुमाऊं मंडल में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं में भी योग दिवस पर योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे।
नमामि गंगे के अंतर्गत योग दिवस पर गत वर्ष 10 लाख लोग जुड़े थे। इस बार यह लक्ष्य दोगुना किया गया है। देश में सभी जिला गंगा समितियों के साथ 1600 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। सभी डीएम को पत्र भी जारी किया जा रहा है कि वे गंगा व उसकी सहायक नदियों पर बने घाटों में योग के कार्यक्रम सुनिश्चित कराएं। इसके लिए उन्हें कुछ सहयोग भी दिया जाएगा।

-जी अशोक कुमार, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन:
एनएमसीजी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में सभी जिलों में जिला गंगा समितियों के माध्यम से गंगा घाटों और नदियों के किनारे योग के कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर सभी डीएम को निर्देशित किया गया है। उनसे यह भी कहा गया है कि गंगा ग्रामों में योग के कार्यक्रम आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जोड़े जाएं। इन गांवों में गंगा स्वच्छता में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
-उदयराज सिंह, अपर सचिव एवं कार्यक्रम निदेशक (नमामि गंगे उत्तराखंड)

उत्तराखंड में गंगा ग्राम:
जिला, संख्या
टिहरी, 32
चमोली, 30
उत्तरकाशी, 22
पौड़ी, 20
हरिद्वार, 14
रुद्रप्रयाग, 12
देहरादून, 02

Continue Reading

Previous: Uniform Civil Code पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा ‘वोट बैंक के लिए खड़ा किया जा रहा हौवा’
Next: देहरादून पहुंचे सूफी गायक कैलाश खेर, कहा ‘यदि जटिलता का विष पीना सीख गए तो आगे बढ़ते जाएंगे’

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.