Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए सीएम धामी सख्त, कहा- ‘जरूरत हुई तो लाएंगे कड़ा कानून’

Uk Fast Khabar June 21, 2023

उत्तराखंड में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेश में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कानून भी लेकर आएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस को ड्रग्स माफिया व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेश में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल रोधी कानून की तरह कड़े से कड़ा कानून लाया जाएगा।
26 जून को मनाया जाएगा वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री करने के लिए अधिकारी मात्र बैठकों तक सीमित न रहें, वे इसकी जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने योग दिवस की भांति ही 26 जून को वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे मनाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में नारकोटिक्स समन्वय समिति की चौथी राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे के अवसर पर युवाओं के एंटी ड्रग ई शपथ के आंकड़े को 53 हजार से बढ़ाकर नया रिकार्ड बनाने का लक्ष्य पुलिस विभाग को दिया गया है। उन्होंने सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार को निर्देश दिए कि राज्य में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, संचालन, उपचार एवं चिकित्सकों की व्यवस्था के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तथा कार्य योजना बनाने और इसे क्रियान्वित करने में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर सीधा संपर्क किया जाए।

एंटी ड्रग्स फोर्स होगी मजबूत:
सीएम धामी ने अधिकारियों को एंटी ड्रग्स फोर्स को मजबूत करने की भी बात कही। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों व जवानों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति व प्रशिक्षण के लिए भेजने के लिए गंभीरता से कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में 238 किलो चरस, 30 किलो डोडा, 12 किलो अफीम, 19.11 किलो स्मैक, 1.57 किलो हेरोइन, 1231 किलो गांजा, 105390 किलो कैप्सूल, 17506 इंजेक्शन, 32110 टेबलेट सीज की गई हैं।

अब तक इतने मामले हुए दर्ज:
इस वर्ष अभी तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 586 मामले पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 742 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि नशे के आदी व्यक्तियों के उपचार को भारत सरकार ने श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत एवं अल्मोड़ा का चयन किया है। यहां मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के उपचार को राजकीय चिकित्सालय व स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के अलावा विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: International Yoga Day 2023: सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग, मंच से दिया ये खास संदेश
Next: CM धामी ने दिए ड्रग्स माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश, कहा- जरूरत पड़ी तो लाएंगे कानून भी

Related Stories

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

March 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब
  • CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम
  • भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर
  • CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.