Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट हुई तेज, हाईकमान ने मांगा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

Uk Fast Khabar June 22, 2023

भाजपा की मिशन-2024 की तैयारियों के बीच धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट महसूस की जाने लगी है। मंत्रिमंडल के विस्तार व फेरबदल में प्रदर्शन आधार बना तो कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। चर्चा है कि भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।
पार्टी के 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इस विषय पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।

धामी मंत्रिमंडल में खाली हैं कई पद:
धामी मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष जब शपथ ली थी, तब तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए थे। कहा गया था कि इन्हें भी जल्द भरा जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या चार हो गई। वैसे भी छोटा राज्य होने के कारण यहां मंत्रिमंडल का आकार मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्यीय है, लेकिन-एक तिहाई मंत्री पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में विभागों के कामकाज पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का है लक्ष्य:
यही नहीं, सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस परिस्थिति में मंत्रियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण हो जाता है, जिन्हें मशीनरी को इस हिसाब से दौड़ाना है। मंत्रियों की संख्या वर्तमान में केवल सात होने के कारण उनके पास कई-कई विभागों का जिम्मा है। ऐसे में उनके सामने विभागों को गति देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की चुनौती है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए चर्चा हुई तेज:
इसके अलावा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर हैट्रिक बनाने की चुनौती भी भाजपा संगठन व सरकार के सामने है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए अब धामी मंत्रिमंडल के विस्तार व फेरबदल की चर्चा तेज हुई है। हालिया दिनों में मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री से सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तलब किया है।

हो सकता है बड़ा फेरबदल:
मुख्यमंत्री धामी ने भी संकेत दिए कि महा जनसंपर्क अभियान के बाद केंद्रीय नेतृत्व से सभी विषयों पर विमर्श होगा। माना जा रहा है कि मंत्रियों के कामकाज को कसौटी पर परखने पर दो-तीन मंत्रियों पर गाज गिर सकती है, जबकि कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। यद्यपि, फेरबदल को लेकर पार्टी के सामने चुनौतियां भी कम नहीं रहेगी। इसमें क्षेत्रीय, जातीय समेत सभी समीकरणों को साधना होगा।
वर्तमान मंत्रिमंडल में हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं है। यही नहीं, राज्य का अब तक का राजनीतिक परिदृश्य तो बताता है कि हाईकमान तक पहुंच रखने वालों को हटाना प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।

 

Continue Reading

Previous: PM मोदी ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रपति बाइडन को दिया देवभूमि की धरा का ये खास तोहफा
Next: केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने पर विवाद, SIT जांच की उठी मांग; कांग्रेस का सरकार पर वार

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.