Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आवास से लौटी सीबीआइ को हरीश रावत ने खुद बुलाया, हॉर्स ट्रेडिंग मामले में हरदा और हरक सिंह को नोटिस

Uk Fast Khabar June 30, 2023

वर्ष 2016 में हुए स्टिंग आपरेशन प्रकरण में गुरुवार को सीबीआइ ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को नोटिस दिया। सीबीआइ की टीम सुबह हरीश रावत के नहीं मिलने के कारण उनके आवास से लौट गई थी। सायं को हरीश रावत ने स्वयं टीम को आवास पर उपस्थिति की सूचना उपलब्ध कराई।
वहीं नोटिस मिलने के बाद एक बार फिर सत्यमेव जयते का उद्घोष करते हुए रावत ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चिंता तो जताई ही, साथ में उन्होंने कहा कि वह हर स्तर पर इस लड़ाई के लिए तैयार हैं। आखिरकार देश के सामने सच आकर रहेगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के बहुचर्चित स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआइ ने चार नेताओं को नोटिस जारी किए हैं।

इनमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत के साथ ही कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंगकर्ता एवं वर्तमान में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार सम्मिलित हैं। इन नेताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली से आई सीबीआइ की दो सदस्यीय टीम पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। यह टीम हरीश रावत के आवास पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। बाद में इसकी जानकारी उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में दी। उन्होंने कहा कि सीबीआइ जल्दी में थी।
वह गुरुवार सुबह कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गए थे। उस दौरान सीबीआइ के लोग उनके घर पर नोटिस लेकर पहुंच गए। बाद में अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया कि सीबीआइ को उन्होंने स्वयं आमंत्रित किया और नोटिस प्राप्त किया।
सुनियोजित षड्यंत्र के रूप में हुआ स्टिंग: हरीश रावत
नोटिस जारी होने की सूचना पर सत्यमेव जयते का उद्घोष कर चुके हरीश रावत ने इसे दोबारा दोहराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टिंग आपरेशन मामले से कांग्रेस और उन्हें जितना नुकसान होना था, वर्ष 2016-17 में हो चुका है। उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची। जांच एजेंसियां जितना उत्पीडऩ कर सकती हैं, वह झेलने को तैयार हैं। सीबीआइ कोर्ट और उससे आगे भी हर स्तर पर लड़ेंगे। स्टिंग में जिन्हें खरीदने के आरोप लगे, वे कहां हैं। कांग्रेस से निकाले जाने से पहले सभी पार्टी के विधायक ही थे। उनसे बातचीत को कानूनन किस प्रकार गलत ठहराया जा सकता है। और भी स्टिंग किए गए। दोस्ती में फांस कर उकसाने की बात भी इसमें सामने आई। यह सबकुछ सुनियोजित तरीके से किया गया। सबने देखा कि सत्तारूपी रावण ने किस तरह सत्ता का हरण किया।
नोटिस मिला, आगे करेंगे कार्यवाही: हरक सिंह
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सीबीआइ का नोटिस उन्हें मिल चुका है। इस संबंध में आगे की कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है। इस मामले में सीबीआइ देहरादून ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि यह मामला दिल्ली ब्रांच के पास है। इस मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत में अगली सुनवाई चार जुलाई को होनी है। यह है मामला वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों का मोल-भाव करते दिखाए गए थे।
एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस के तत्कालीन विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा किया गया। इस स्टिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात कही गई। दावा किया जाता है कि इन दोनों के स्टिंगकर्ता उमेश कुमार हैं। प्रकरण की जांच सीबीआइ को सौंपी गई। स्टिंग में जो आवाजें हैं, उनके मिलान के लिए वायस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआइ ने अदालत से मांगी थी।

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश में अरब देश के मुस्लिम मेहमानों ने की गंगा आरती, विजिटर बुक में साझा किए अनुभव
Next: नकली शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित, ऊधमसिंहनगर में पकड़ा गया था जखीरा

Related Stories

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

September 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स
  • हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश
  • कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी
  • ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.