Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uniform Civil Code के मास्टर स्ट्रोक की काट में जुटी कांग्रेस, चाहकर भी नहीं हो पा रही आक्रामक

Uk Fast Khabar July 1, 2023

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का पुष्कर सिंह धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक एक बार फिर कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन गया है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले चुनावी वायदे के रूप में इसे उछालकर भाजपा लाभ की स्थिति में रही थी।
अब लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू करने की दिशा में सरकार के बढ़ते कदम का विरोध करने से प्रमुख विपक्षी दल को हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण का अंदेशा है। समान नागरिक संहिता की काट के लिए धार्मिक आधार के बजाय हिंदू समाज के भीतर जातीय ध्रुवीकरण तेज करने की रणनीति पर कांग्रेस आगे बढ़ सकती है।

कांग्रेस इस मुद्दे पर चाहकर भी नहीं हो पा रही आक्रामक:
उत्तराखंड की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों और तेजी से जनसांख्यिकीय बदलाव के बीच समान नागरिक संहिता को लेकर धामी सरकार का दांव बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को असहज कर चुका है। धामी-2.0 सरकार की वापसी में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका आंकी जाती है।
अब वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद ने कांग्रेस को सतर्क कर दिया है। छोटे से लेकर बड़े किसी भी मामले को लपक कर धामी सरकार और सत्तारूढ़ दल पर हमला करने का मौका हाथ से जाने नहीं दे रही कांग्रेस इस मुद्दे पर चाहकर भी आक्रामक नहीं हो पा रही है। लोकसभा की पांच सीटें प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को समेटे हैं।
जनसांख्यिकीय में तेजी से परिवर्तन का असर अब चुनावी राजनीति पर भी देखा जाने लगा है। प्रदेश की 15 से 20 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोटबैंक मजबूत तो है, लेकिन अधिकतर सीटें अब भी हिंदू बहुल हैं। प्रदेश की भू-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पार्टी पूरी सावधानी बरतती दिख रही है। लगातार पिछले दो विधानसभा और लोकसभा चुनावों से सबक लेकर कांग्रेस अब भाजपा को ऐसा मौका नहीं देना चाहती कि हिंदू वोट बैंक को गोलबंद किया जाए। पार्टी के सभी बड़े नेता इस मामले में संभलकर बोल रहे हैं।
कांग्रेस खुलकर समान नागरिक संहिता का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन सरकार पर सबको साथ लेकर चलने और सभी धर्मों का आदर करने को लेकर हमले भी बोल रही है। साथ ही पार्टी अब नई व्यवस्था लागू करने से पहले सभी धर्मों को विश्वास में लेने और हिंदू धर्मावलंबियों में जनजातियों, आदिवासियों, महिलाओं और अनुसूचित जाति को केंद्र में रखकर सरकार की घेराबंदी में जुट गई है। प्रयास यह किया जा रहा है कि भाजपा के पक्ष में हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण को किसी भी तरह से रोका जाए।
‘समान नागरिक संहिता लागू करना असली सवाल नहीं है। सवाल यह है कि इसे कैसे, कब और किस सिद्धांत के आधार पर लागू किया जाए। बाबा साहब आंबेडकर के अलावा नेहरू, लोहिया की समान नागरिक संहिता को नीति निर्देशक तत्वों में रखने के पीछे मंशा यह थी कि इन्हें लागू करना देश के लिए एक लक्ष्य होगा। इस मामले में नया बखेड़ा शुरू करने से बेहतर होगा कि मोदी सरकार अपने ही पिछले विधि आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर सभी समुदायों के पारिवारिक कानूनों में तर्कसंगत और संविधान सम्मत बदलाव की शुरुआत करे।’
– यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड

कामन सिविल कोड में विभिन्न राज्यों में आदिवासियों, जनजातियों, मातृसत्तात्मक समाज में लागू अपने-अपने कानून को लेकर सहमति बनाई जाए। राज्य के भीतर कुछ सामाजिक समूह, जिनकी प्रथाएं कानूनी तरीके से विद्यमान हैं। विभिन्न मंदिरों और धर्मस्थलों से भी पूछा जाए कि महिलाओं व अनुसूचित जाति के प्रवेश को समान कानून बनाएंगे। कामन सिविल कोड एक चतुराई भरा नारा है।
– हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तराखंड

जनहित में कोई भी कानून बनाने से पहले सभी धर्मों का ध्यान रखा जाना चाहिए। आज जनता पर जबरन कानून थोपने की कोशिश की जा रही है। ऐसा राजशाही में होता था। समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जनता को ध्रुवीकृत करना सरकार और सत्तारूढ़ दल का उद्देश्य है।
– करन माहरा, अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Continue Reading

Previous: Uniform Civil Code : धामी का एलान उत्‍तराखंड में जल्‍द लागू होगा सि‍विल कोड; कहा- मैंने वादा किया था
Next: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती; मुख्‍यमंत्री धामी ने जाना हाल

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.