Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी का इंटरनेशनल रूट बन रहा है पिथौरागढ़, अब तक पकड़े गए तस्करों का मिला कनेक्‍शन

Uk Fast Khabar July 27, 2023

पिथौरागढ़ के चार युवक शनिवार रात ऊधम सिंह नगर में बाघ की खाल व 15 किलो हड्डियों के साथ पकड़े गए थे। जिसके बाद उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से नेपाल व चीन में वन्यजीव अंगों की तस्करी की आशंका से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अक्टूबर 2018 में दिल्ली से पहुंची सीबीआइ टीम ने भी इन घटनाओं की जानकारी ली थी।
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से नेपाल व चीन में वन्यजीव अंगों की तस्करी की आशंका से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
पिथौरागढ़ के चार युवक शनिवार रात ऊधम सिंह नगर में बाघ की खाल व 15 किलो हड्डियों के साथ पकड़े गए थे। इससे नेपाल व चीन सीमा से लगे इस सीमांत जनपद का वन्यजीव तस्करी से बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है।

नेपाल से लगी पिथौरागढ़ की सीमा:
पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब गुलदार की खाल और भालू की पित्त या तो पिथौरागढ़ जिले से पकड़ी गई या फिर वहां के लोगों का नाम इसमें आया है। अक्टूबर 2018 में दिल्ली से पहुंची सीबीआइ टीम ने भी इन घटनाओं की जानकारी ली थी। मार्च 2021 में संगठित वन्यजीव अपराध को रोकने के लिए पिथौरागढ़ में ही कार्यशाला भी की गई थी। जिसमें वन विभाग, आइटीबीपी व एसएसबी के अधिकारी भी शामिल हुए।
पिथौरागढ़ की सीमा नेपाल से लगी हुई है और नेपाल से चीन का सफर शुरू होता है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अंग तस्करों का रास्ता पिथौरागढ़ तो नहीं है। वनस्पतियों से लेकर वन्यजीवों की विविधताओं को लेकर उत्तराखंड की देश में अलग पहचान है।
मैदानी क्षेत्र में हाथी, गुलदार और हाथियों की अच्छी संख्या भी है। 2018 की बाघ गणना में यह साबित हो चुका है कि राज्य के सभी 13 जिलों में बाघ की मौजूदगी है। वहीं, भालू का मूवमेंट भी अधिकांश जगहों पर मिलता है। वन्यजीवों की उपलबधता के कारण यहां शिकारियों की सक्रियता भी वन विभाग के लिए हमेशा से चुनौती रही है।
दूसरी तरफ तराई में चंपावत जिले के बनबसा से लेकर पहाड़ में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-मुनस्यारी तक की सीमा नेपाल से सटी है। ऐसे में यह आशंका मजबूत हो रही है कि सीमांत की भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठा वन्यजीव अंग तस्करों ने इसे तस्करी का इंटरनेशनल रूट बना दिया है।

ऐसे निकल रहा पिथौरागढ़ जिले से कनेक्शन:
23 जुलाई को पिथौरागढ़ के चार युवक बाघ की खाल व 15 किलो हड्डी के साथ पकड़े गए।
अगस्त 2022 में भालू की पांच किलो पित्त के साथ दो लोग पकड़े गए।
अगस्त 2022 में गुलदार की खाल के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया।
मार्च 2022 को पिथौरागढ़ में भालू की चार पित्त के साथ एक युवक पकड़ा गया।
मार्च 2021 को गुलदार की छह खाल के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया।
अक्टूबर 2018 में सीबीआइ टीम ने तस्करी से जुड़े पुराने रिकार्ड चेक किए।
मार्च 2021 में संगठित वन्य अपराध रोकने को पिथौरागढ़ में विशेष बैठक।

सिर्फ खाल बरामद, डिमांड हड्डियों की ज्यादा:
वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में बाघ और गुलदार की खाल ज्यादा बरामद होती है। जबकि हड्डियों के मामले कम सामने आते हैं। वनाधिकारियों के अनुसार चीन में हड्डियों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवा के अलावा कई अन्य बीमारियों की दवा बनाने में होता है।
खाल शौकिया तौर पर पहनने और सजावट के काम आती है। इसलिए तस्कर हड्डियों को अत्यधिक चौकस होकर पार करते हैं। एजेंसी का कार्बेट से लेकर सतपुड़ा तक अलर्ट इसी माह वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो दिल्ली ने उत्तराखंड के कार्बेट, राजाजी नेशनल पार्क के अलावा अमानगढ़, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, वाल्मीकि रिजर्व, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, सतपुड़ा आदि को सतर्क किया था।
केंद्रीय एजेंसी को इनपुट मिले थ कि टाइगर रिजर्व और इनसे लगे वन प्रभागों में शिकारी सक्रिय हो सकते हैं। पिथौरागढ़ के चार युवकों व बड़े तस्कर देहरादून निवासी अर्जुन की शनिवार को गिरफ्तार से यह अंदेशा सही साबित हुआ।

मांगी गुर्जर गिरफ्तार, एसटीएफ पूछताछ में जुटी:
22 जुलाई को धारचूला पिथौरागढ़ निवासी कृष्ण कुमार, गजेंद्र सिंह, संजय कुमार और हरीश कुमार को बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 15 किलो हड्डी के साथ खटीमा से गिरफ्तार किया गया था। 23 जुलाई को वन्यजीव अंग तस्कर नेहरू कालोनी देहरादून निवासी अर्जुन सिंह भी एसटीएफ के हत्थे चढृ गया।
उससे पूछताछ के बाद हरिद्वार के तस्कर मांगी गुर्जर की संलिप्तता की चलते कुमाऊं और देहरादून एसटीएफ ने वन विभाग के साथ नजीमाबाद क्षेत्र में डेरा डालते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी। ताकि बाघ की खाल तस्करी में अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
मंगलवार को मांगी गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एसटीएफ और वन विभाग की टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जिसके बाद मिलने वाले इनपुट पर टीम बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के कई जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; भूस्खलन से यातायात प्रभावित
Next: दून अस्पताल के चिकित्सकों ने नौ साल की बच्ची के दिल का छेद बंद कर बच्ची को दिया नया जीवन दान

Related Stories

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

June 13, 2026
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

June 13, 2026
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक
  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
  • नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
  • लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.