Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उप चुनाव में सत्ताधारी दलों के हाथ रही है जीत, राज्य गठन के बाद यह 15वां विधानसभा उपचुनाव

Uk Fast Khabar August 14, 2023

विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो चुकी है। एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में तमाम दांवपेच अपनाए जा रहे हैं तो वाकयुद्ध भी कम नहीं है। किसके सिर जीत का सेहरा बंधता है और किसे पराजय मिलेगी, इसे लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, राज्य गठन के बाद से अब तक का इतिहास कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनावों में जीत की चाबी हमेशा ही सत्ताधारी दलों के पास रही है।
विधानसभा चुनाव के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो बागेश्वर ऐसी 15 वीं सीट है, जिसके लिए वर्तमान में उपचुनाव हो रहा है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है। इस सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम निर्धारित होने के साथ ही सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है, लेकिन उपचुनाव के इतिहास को देखें तो हमेशा ही सत्ताधारी दलों के प्रत्याशी जीत दर्ज करते आए हैं।
वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तारूढ़ हुई और मुख्यमंत्री बने नारायण दत्त तिवारी। वह विधानसभा के सदस्य नहीं थे तो रामनगर के विधायक योगंबर सिंह रावत ने उनके लिए सीट खाली की। तिवारी ने जीत दर्ज की। विधानसभा की कोटद्वार सीट का चुनाव निरस्त होने के बाद वर्ष 2005 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने फिर से विजय हासिल की।
दूसरी विधानसभा के चुनाव में जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी। तब मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के लिए धुमाकोट सीट से तत्कालीन कांग्रेस विधायक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत ने सीट खाली की थी।
वर्ष 2009 में कपकोट से विधायक भगत सिंह कोश्यारी के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर इस सीट के उपचुनाव में भाजपा के शेर सिंह गड़िया ने जीत हासिल की। वर्ष 2009 में ही विकासनगर सीट के उपचुनाव में भाजपा के कुलदीप कुमार जीते थे।
वर्ष 2012 से 2017 तक तीसरी विधानसभा के कार्यकाल में सर्वाधिक पांच सीटों पर उपचुनाव हुए। तब कांग्रेस की सरकार बनी और वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए सितारगंज से सीट छोड़ी भाजपा के किरण मंडल ने। उपचुनाव में बहुगुणा विजयी रहे।
वर्ष 2014 में डोईवाला से विधायक रमेश पोखरियाल निशंक और सोमेश्वर से विधायक अजय टम्टा के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने ही बाजी मारी। तब डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट व सोमेश्वर से रेखा आर्या विजयी रहे थे।
इसके साथ ही सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए धारचूला से पार्टी विधायक हरीश धामी ने अपनी सीट छोड़ी थी। वर्ष 2015 में भगवानपुर सीट के उपचुनाव में भी कांग्रेस की ममता राकेश जीती थीं। यह सीट तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र राकेश के निधन के कारण रिक्त हुई थी।
चौथी विधानसभा के चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत सौंपा। तब वर्ष 2018 में थराली सीट के उपचुनाव में भाजपा की मुन्नी देवी शाह, 2019 में पिथौरागढ़ सीट पर चंद्रा पंत और वर्ष 2021 में सल्ट सीट के उपचुनाव में महेश सिंह जीना विजयी रहे थे।
पिछले वर्ष हुए पांचवीं विधानसभा के चुनाव में जनता ने भाजपा के पास सत्ता बरकरार रखी, लेकिन तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चुनाव हार गए थे। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के लिए चंपावत के विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की।

Continue Reading

Previous: किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस सख्त; 49 मकान मालिकों पर लगा 4 लाख 90 हजार का जुर्माना
Next: गेम-चेंजर दिल्ली बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.