Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम स्टालिन के बेटे के बिगड़े बोल, कहा ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ , दिल्ली से चेन्नई तक सियासी बवाल

Uk Fast Khabar September 3, 2023

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर दिए बयान पर चेन्नई से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज हो गई है। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने उदयनिधि स्टालिन (Udhaynidhi Stalin) के बयान (सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए) की आलोचना करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

‘सनातन विरोध’ का रहा है लंबा पैटर्न: शहजाद पूनावाला
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन का बयान किसी नरसंहार से कम नहीं है। इसका समर्थन कांग्रेस पार्टी के कार्ति चिदंबरम ने किया है। सवाल यह है कि क्या यह ‘मोहब्बत की दुकान है या यह नफरत के भाईजान’ है? सनातन धर्म के विरोध का लंबा पैटर्न रहा है।

‘सनातन धर्म’ शाश्वत है: नारायणन तिरुपति
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर राज्य भाजपा उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने कहा कि यह DMK के लिए नया नहीं है। उनके लिए अच्छी चीजें बुरी हैं और बुरी चीजें अच्छी हैं। सनातन धर्म शाश्वत है।

कैंसर की तरह है डीएमके: तिरुपति
तिरुपति ने कहा कि डीएमके एक सांप्रदायिक पार्टी है, जो मुसलमानों और ईसाइयों के वोट बैंक पर भरोसा करती है, क्योंकि वे धार्मिक रूप से वोट करते हैं। इन समुदायों के वोट उनके संबंधित पूजा स्थलों पर तय होते हैं, जबकि हिंदू इस तरह वोट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि डीएमके एक कैंसर की तरह है, जिसका इलाज ‘सनातन धर्म’ के सिद्धांतों से होगा।

सदियों से अस्तित्व में है सनातन धर्म: स्वामी चक्रपाणि
हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि सनातन धर्म सदियों से अस्तित्व में है और रहेगा। आइएनडीआइए गठबंधन से जुड़े लोग पीएम मोदी से नहीं, ‘सनातन धर्म’ से लड़ रहे हैं। उनका उद्देश्य ‘सनातन धर्म’ को खत्म करना है।

‘हम स्टालिन की विचारधारा को निशाना नहीं बनाते’
स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि हम कभी भी स्टालिन की विचारधारा को निशाना नहीं बनाते हैं या ईसाई धर्म या इस्लाम पर टिप्पणी नहीं करते हैं, फिर वे ‘हिंदू सनातन’ को क्यों निशाना बना रहे हैं?

उदयनिधि के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?
नागपुर में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। हम किसी भी धर्म पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते हैं।

लगातार आगे बढ़ रहा सनातन धर्म: विश्व हिंदू परिषद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त सचिव विजय शंकर तिवारी ने कहा कि लोगों को अपनी औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए। ‘सनातन’ का अर्थ है जो शाश्वत है। ‘सनातन’ लगातार विकसित हुआ है और आगे बढ़ रहा है।

आइएनडीआइए अपना रुख स्पष्ट करें: शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एमके स्टालिन आइएनडीआइए गठबंधन के एक मजबूत स्तंभ हैं और उनके बेटे ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल अन्य दलों के सदस्यों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

‘सनातन धर्म को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता’
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि सनातन धर्म को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता। सनातन धर्म सदियों से अस्तित्व में है और रहेगा। वह (उदयनिधि स्टालिन) ‘सनातन धर्म’ का वास्तविक अर्थ नहीं समझते हैं। वह जो भी कह रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है।

उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा?
उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ के दौरान कहा कि जिस तरह हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसे खत्म करना पड़ता है। ठीक उसी तरह हमें सनातन धर्म को मिटाना है, न कि इसका विरोध करना है।

अपने बयान पर कायम हूं: उदयनिधि
उदयनिधि ने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैंने उत्पीड़ित और हाशिए पर रहने वाले लोगों की तरफ से बात की है। मैं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।

 

Continue Reading

Previous: Elon Musk ने किया नया एलान- X हैंडल पर Polls का हर कोई नहीं कर सकेगा अब इस्तेमाल,
Next: 15 सितम्बर को लॉन्च हो रही सैमसंग की “W” सीरीज, जानिए कैसे होंगे इस स्मार्टफोन के फीचर्स

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.