Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

शिया कप 2023: कोहली-राहुल का ब्लॉकबस्टर शो, कुलदीप के 5 विकेट से PAK पर मिली ऐतिहासिक जीत की 5 खास बातें

Uk Fast Khabar September 12, 2023

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने सोमवार की रात पाकिस्तान का घमंड चूर-चूर कर दिया। एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की पिक्चर सुपरहिट रही। बल्ले से केएल राहुल और विराट कोहली ने जमकर तांडव मचाया, तो कुलदीप यादव ने गेंद से फिरफी का ऐसा जाल बुना जिसमें पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाज बुरी तरह से उलझकर रह गए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा और बाबर आजम एंड कंपनी को 228 रन से रौंदा। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत की पांच खास बातें।

1. रोहित-शुभमन का धमाल
पाकिस्तान के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत की नींव कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने रखी। रोहित और गिल ने शुरुआती ओवर्स में पड़ोसी मुल्क के तेज गेंदबाजों को बिल्कुल भी हावी होने नहीं दिया। रोहित ने शाहीन अफरीदी को निशाना पर लिए, तो गिल ने नसीम शाह और हैरिस रऊफ को नहीं बख्शा। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल ने 121 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी जमाई और यहीं से पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर चली गई।

2. राहुल-कोहली का ब्लॉकबस्टर शो
रोहित और शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को एक साझेदारी की दरकार थी। ऐसे में रिजर्व-डे पर टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा केएल राहुल और विराट कोहली की जोड़ी ने उठाया। लगभग पांच महीने बाद इंटनरेशनल क्रिकेट में लौटे राहुल ने शुरुआत तो धीमी की, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद जमकर धमाल मचाया। वहीं, किंग कोहली का बल्ला एकबार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खूब चला। राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई, जिसके चलते भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 356 रन लगाने में सफल रही। कोहली 122 और राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

3. सस्ते में लौटे बाबर और रिजवान
भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी से था। हालांकि, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ना तो बाबर आजम को क्रीज पर ज्यादा देर टिकने दिया और ना ही रिजवान को पांव जमाने दिए। बाबर को हार्दिक पांड्या ने बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, रिजवान को महज 2 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने चलता किया।

4. कुलदीप का पंजा
कुलदीप यादव ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। कुलदीप की फिरकी के आगे पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से घुटने टेक दिए। चाइनामैन गेंदबाज ने अपने 8 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। कुलदीप के जादुई स्पेल ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।

5. तेज गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा। जसप्रीत बुमराह ने इमाम उल हक और फखर जमान को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इमाम को बुमराह ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह को दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या का भी अच्छा साथ मिला।

Continue Reading

Previous: दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, मरीजों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर ही मिल जाएंगे रिपोर्ट
Next: Uttarakhand के उभरते क्रिकेटर पर BCCI ने लिया एक्शन, क्रिकेटर को हुई 10 साल की कठोर कैद, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.