Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया मास्टरप्लान, बताया कैसे 300 सीटें जीतेगा NDA

Uk Fast Khabar September 14, 2023

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से जीत का दावा किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए 300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की ताकत के बूते भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक समूह है। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आम चुनाव के लिए शेष रह गए 180 दिनों में 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं। केंद्रीय मंत्री प्रधान मंगलवार को यहां सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में भाजपा के टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वर्ष 2014 से देवभूमि उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद प्रत्येक चुनाव में भाजपा को मिलता आया है। यह सब पार्टीजनों की अथक मेहनत का परिणाम है। इस बार भी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश को नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि देश में कांग्रेस व अन्य दलों के 60 वर्ष और एनडीए के 15 वर्ष की उपलब्धियों को देखें तो जमीन-आसमान का अंतर है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधान ने कहा कि जिन्होंने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया, उनके द्वारा महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 की बैठक के दौरान विश्व के शीर्ष नेताओं ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांतों को वैश्विक स्वीकृति मिली है।

सनातन संस्कृति का अपमान कर रही कांग्रेस
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष सनातन संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में विपक्ष सद्भाव बिगाड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करना है।

पीएम मोदी को दी बधाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चंद्रयान की सफलता, सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के लिए प्रधानमंत्री मोदी और विज्ञानियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही बागेश्वर उपचुनाव में जीत के लिए पार्टीजनों को बधाई दी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि हम किसी को विधायक, सांसद या मंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश की प्रगति एवं एक विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करते हैं। सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों से सुझाव लिए।

शीघ्र पूर्ण हो कार्य
इसके साथ ही अजेय कुमार ने बूथ सत्यापन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। अंतिम व तीसरे सत्र में पार्टी के अब तक के कार्यों की समीक्षा और भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह समेत विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

वैश्विक बना भारत का विकास मॉडल
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि जी-20 के अविस्मरणीय आयोजन को ही देखें तो आज विश्व ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सांस्कृतिक व नीतिगत शक्ति को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का विकास मॉडल वैश्विक बन गया है।

Continue Reading

Previous: लव, सेक्स और हत्या: सेना में कर्नल की बार डांसर प्रेमिका ने पत्नी की तरह हक मांगा तो मार डाला, पढ़िए पूरी मर्डर मिस्ट्री
Next: पेपर लीक मामले में हाकम सिंह समेत 23 के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल, इस दिन होगी सुनवाई

Related Stories

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

March 17, 2026 10
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

March 17, 2026
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

March 17, 2026 3
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

March 17, 2026 10
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

March 17, 2026
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

March 17, 2026 3
उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।

उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।

March 17, 2026 4

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत
  • मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.