Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जानिए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में कैसे मनाया अपना जन्मदिन, कभी चीतों का किया स्वागत तो कभी बच्चों के साथ दिखे

Uk Fast Khabar September 17, 2023

पीएम मोदी आज खास अंदाज में अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम आज दिल्ली मेट्रो के साथ कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। भाजपा भी आज से सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। पीएम मोदी ने बीते 10 सालों में अलग-अलग तरह से अपना जन्मदिन मनाया है। आइए जानें कैसे पीएम ने किया सेलिब्रेट…पीएम मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाने वाले हैं। पीएम आज कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) यशोभूमि के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पीएम इसके बाद द्वारका में ही सेक्टर 21 से 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के नए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। आज विश्वकर्मा जयंति भी है, इसलिए मोदी आज पीएम विश्वकर्मा योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत ट्रेडिशनल कारीगरों को सहायता दी जाएगी और 18 प्रकार के शिल्प में लगे कारिगरों को उत्कृष्ट कौशल दिया जाएगा। इसी के साथ भाजपा भी आज से सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों की मदद की जाएगी।

2022 में चीतों का स्वागत कर मनाया जन्मदिन
बीते वर्ष पीएम मोदी ने नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़कर जन्मदिन मनाया। पीएम चीतों की फोटो लेते भी दिखे थे।

2021 में कोरोना के खिलाफ छेड़ा अभियान
वर्ष 2021 में कोरोना वायरस का प्रकोप देश में जारी था, इसके खिलाफ पीएम ने अपने जन्मदिन पर अभियान छेड़ा था और देशवासियों ने वैक्सीन टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया था।

2020 में सेवा सप्ताह मनाया
पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन कोरोना की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, भाजपा ने पीएम के जन्मदिन से सेवा सप्ताह शुरू किया था। कोरोना की मार झेल रहे लोगों को राशन बांटा था।

2019 में नमामि नर्मदे महोत्सव में शामिल हुए पीएम
पीएम ने अपना 69वां जन्मदिन अपने गृह राज्य गुजरात में मनाया था। यहां पीएम नमामि नर्मदे महोत्सव में शामिल हुए, जहां बांध में पानी का स्तर पूरा होने का उत्सव मनाया गया। पीएम ने यहां अपनी मां से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम ने केवड़िया में बटरफ्लाई गार्डन का भी दौरा किया और वहां तितलियों को छोड़ते हुए दिखे।

2018 में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
पीएम मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया था। पीएम इस दौरान वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद काशी विद्यापीठ रोहनिया के प्राथमिक विद्यालय में छोत्रों से मुलाकात की। पीएम इस दौरान बच्चों से बहुत खुश होकर बातचीत करते दिखे।

2017 में गांधीनगर पहुंचे पीएम
2017 में भी पीएम सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे। पीएम ने इसके बाद बच्चों के साथ वैदिक मंत्रोचार किया और फिर विशाल सरदार सरोवर बांध परियोजना को देश को समर्पित किया।

2016 में भी मां से लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा अपना जन्मदिन मां का आशीर्वाद लेकर मनाया। इस साल भी पीएम गांधीनगर पहुंचे और मां हीराबेन के पैर छुए। इसके बाद पीएम ने दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता सामग्री बांटी और बच्चों को स्कूली बैग दिए।

2015 में सैन्य प्रदर्शनी शौर्यांजलि का दौरा किया
2015 में पीएम अपना 65वां जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान पीएम ने 1965 के भारत-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती को चिन्हित करने वाली सैन्य प्रदर्शनी शौर्यांजलि का दौरा किया।

2014 में पीएम के तौर पर पहला जन्मदिन
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में पीएम के तौर पर अपना पहला जन्मदिन गांधीनगर में ही मनाया। पीएम ने सबसे पहले अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया और इसके बाद गरीबों को चिकित्सा उपकरण बांटे। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिंफिंग भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। पीएम ने इस दिन चीनी राष्ट्रपति के साथ ही रात्रिभोज किया। इसके बाद दोनों नेता साबरमति रिवरफ्रंट पर झूले पर साथ बैठे भी नजर आए थे।

2013 में गुजरात के सीएम रहते मनाया जन्मदिन
वर्ष 2013 में मोदी ने गुजरात के सीएम रहते अपना जन्मदिन मनाया था। इस दिन भी पीएम ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया था और फिर गरीबों की सेवा की थी।

 

Continue Reading

Previous: आज मिलेगा Asia Cup 2023 का नया चैंपियन, Team भारत को इन गलतियों को दोहराने से रहना होगा सावधान
Next: उपराष्ट्रपति धनखड़ नए संसद भवन पर आज फहराया तिरंगा, खरगे ने बनाई दूरी तो समारोह में पहुंचे ये विपक्षी नेता

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.