Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

India-Canada-Row: ट्रूडो के बेतुके बोल से लेकर भारत के एक्शन तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ भारत कनाडा के रिश्तों में

Uk Fast Khabar September 20, 2023

पंजाब के जालंधर के भारसिंहपुर गांव का रहने वाला हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सरे में रहता था और उसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने “भगोड़ा” घोषित कर दिया था। निज्जर भारत में वांटेड आतंकवादी की लिस्ट में था। 18 जून को कनाडा के सरे क्षेत्र के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। ट्रूडो के भारत पर आरोप लगाने के बाद दोनों देशों में सियासी खटास पड़ती दिख रही है। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर आरोप लगाने से लेकर अबतक इस विवाद ने क्या-क्या रूप लिया है। 10 प्वाइंट्स में समझते हैं इस विवाद के कारण भविष्य में दोनों देशों के संबंधों पर क्या असर पड़ेगा।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में सोमवार को कहा कि हरदीप सिंह निज्जर जोकि “खालिस्तान” नामक एक स्वतंत्र सिख देश के निर्माण के लिए अभियान चलाने वाले एक सिख अलगाववादी नेता थे। निज्जर की हत्या जून में हो गई थी। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कल बताया कि जून में हुई हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप सीधे तौर पर भारत सरकार पर लगाया। भारत पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा सरकार इस मामले में किसी अन्य देश की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
कनाडा के पीएम ट्रूडो द्वारा भारत सरकार पर हत्या का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों में खटास पड़ती दिखी। भारत ने कनाडा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। वहीं, कनाडा ने भारत के राजनयिक को निष्कासित किया तो भारत ने पीएम जस्टिन ट्रूडो के एक्शन के बाद जैसे को तैसा (tit for tat) अंदाज में जवाब देते हुए कनाडा के राजनयिक को तलब किया और उन्हें बर्खास्त करते हुए पांच दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया।
इस विवाद को लेकर दुनियाभर के कई नेताओं ने दोनों देशों को लेकर चिंता व्यक्त की है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत और कनाडा के बीच हुए इस विवाद को लेकर चिंता जताई है।अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-कनाडा संबंध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चिंतित हैं।
भारत और कनाडा के राजनयिक संकट पर ब्रिटेन ने भी बयान दिया है। ब्रिटेन ने कहा है कि वो नई दिल्ली के साथ अपनी व्यापार वार्ता को जारी रखेगा। ब्रिटेन के एक प्रवक्ता ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को ‘गंभीर’ बताया था। ब्रिटिश प्रवक्ता ने कहा था कि हम कनाडा के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर आरोप लगाने के बाद निज्जर के बेटे का भी बयान आया है। निज्जर के बेटे का नाम बलराज निज्जर है। बलराज निज्जर ने इस मामले पर कहा कि उनका परिवार पीएम जस्टिन ट्रूडो को धन्यवाद देता है कि उन्होंने इस मुद्दे को तीन महीने बाद उठाया।
इस मामले में कनाडा के विपक्षी नेता भी पीएम जस्टिन ट्रूडो पर तंज कसते हुए नजर आए। कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने पीएम जस्टिन ट्रूडो को सभी तथ्यों के साथ सफाई देने की नसीहत दे डाली। पोइलिवरे ने कहा कि हमें सभी संभावित सबूतों को जानने की जरूरत है ताकि कनाडा के लोग उस पर निर्णय ले सकें।
दोनों देशों के इस विवाद को ऑस्ट्रेलिया ने भी चिंताजनक बताया। ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप पर कहा कि यह ‘बेहद चिंतित’ करने वाला विषय है।
इस मामले में कनाडा की विदेश मंत्री मेलीन जोली ने इस विवाद को परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि किसी कनाडाई नागरिक की हत्या में विदेशी सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप परेशान करने वाला है।
इस मामले को लेकर कनाडा के पत्रकार मिलेवस्की टेरी ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीएम ट्रूडो ने जो दावा किया है अगर वह सही साबित नहीं होता है तो उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस मामले से जुड़े तथ्य सामने आ पाएंगे।
वहीं इस विवाद को लेकर भारत में भी सरकार और विपक्ष एकसाथ नजर आए। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट में कहा कांग्रेस का हमेशा मानना रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई समझौता रहित होनी चाहिए, खासकर जब आतंकवाद भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा हो।

 

Continue Reading

Previous: 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी में हो रहे श्री अन्न महोत्सव में शिरकत करने पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, महोत्सव की तैयारी हुई तेज, जानिए और क्या कुछ होगा महोत्सव में
Next: महिला आरक्षण विधेयक: यह क्या है? पूरी खबर जानने के लिए यह लेख पढ़ें!

Related Stories

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे

June 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी
  • उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.