Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऋषिकेश के एक रिसार्ट में अवैध रूप से चल रहा था कसीनो, उत्तराखंड पुलिस का सिपाही सहित 32 गिरफ्तार

Uk Fast Khabar September 23, 2023

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लाक स्थित गंगा भोगपुर में नीरज फारेस्ट रिसार्ट में अवैध रूप से कैसीनो चल रहा था। वीरवार रात पुलिस ने यहां छापा मारकर 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें 28 जुआरी शामिल हैं, जबकि चार अन्य कैसीनो के कर्मचारी हैं। 16 जुआरी दिल्ली, पांच उत्तर प्रदेश, छह हरिद्वार और एक पौड़ी गढ़वाल का है। जुआरियों में उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही भी है। पुलिस को घटनास्थल पर 5.16 लाख रुपये, 3993 कैसीनो चिप्स, आठ ताश की गड्डी, 37 मोबाइल फोन, शराब की छह बोतल व अन्य सामान मिला है। मौके पर आरोपितों की आठ लग्जरी कार और दो टैक्सी भी मिलीं, जिन्हें सीज कर दिया गया। कैसीनो रिसार्ट के वेलनेस सेंटर में चल रहा था। उसे भी सील किया गया है। अवैध रूप से कैसीनो का संचालन करने के आरोप में रिसार्ट मालिक आरके गुप्ता सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को लक्ष्मणझूला थाने में पत्रकारों से रूबरू एसएसपी पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि नीरज फारेस्ट रिसार्ट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाने की सूचना मिली थी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर आर. चमोली और लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसने वीरवार रात करीब 11:30 बजे रिसार्ट में छापा मारा।

वहां वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में कैसीनो का संचालन किया जा रहा था। मौके पर 28 लोग जुआ खेलते मिले। इनको जुआ खेलने में सहयोग करने वाली चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। पांच डांसर भी मौजूद थीं, जिन्हें पूछताछ के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि रिसार्ट में पिछले दो दिन से जुआ चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि रिसार्ट मालिक आरके गुप्ता, रिसार्ट मैनेजर साहिल ग्रोवर, फ्रंट आफिस मैनेजर तनुज गुप्ता और जुआ खिलाने वाले गिरोह के सरगना विशाल सिंह निवासी भगवती गार्डन (नई दिल्ली) पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरके गुप्ता ऋषिकेश स्थित सीमा डेंटल कालेज का संस्थापक भी है। एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ऋषिकेश कोतवाली का सिपाही भी शामिल
पुलिस ने मौके से जिन 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, उनमें हरिद्वार निवासी सिपाही विनीत कुमार भी शामिल है। विनीत फिलहाल ऋषिकेश कोतवाली में तैनात है। एसएसपी ने बताया कि विनीत के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
विशाल कर्णवाल, ललित चौहान, रामकुमार चौहान, ओम प्रकाश, विनीत कुमार, काला सभी निवासी हरिद्वार व धनीराम शर्मा, मनजीत कुमार, प्रमोद गोयल, कपिल मेहता, दिनेश कुमार गोयल, पारस, प्रदीप, रतन जोत, धर्मेंद्र, सरबजीत, प्रवीण मित्तल, प्रीतम सिंह, अशोक, मोहित, राजेश, कृष्ण दहिया सभी निवासी दिल्ली व हरभजन, अमित, आदित्य कुमार, अमर सिंह, नदीम सभी निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और दिलबर रावत निवासी बुकंडी (पौड़ी गढ़वाल) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इसके अलावा कैसीनो कर्मचारी भावना पांडे, इंदिरा, रमिता श्रेष्ठा, चीजा खोड़गा सभी निवासी दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है।

महिला कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर भेजा, फिर की छापेमारी
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि छापेमारी से कुछ घंटे पहले एक महिला कांस्टेबल को रिसार्ट में ग्राहक बनाकर भेजा गया। कांस्टेबल ने वहां कमरा बुक किया और फिर रिसार्ट की गतिविधियों की पड़ताल की। साथ ही पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझा। इस दौरान पुलिस की बाकी टीम रिसार्ट से कुछ दूरी पर मौजूद थी।

कैसीनो संचालन के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद कांस्टेबल ने बाहर मौजूद टीम को कार्रवाई के संकेत दिए। इसके बाद पुलिस ने रिसार्ट को चारों तरफ से घेर लिया और प्रवेश व निकास के सभी रास्ते बंद कर दिए। पुलिस की एक टीम सीधे बेसमेंट पहुंची, जहां जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला।

Continue Reading

Previous: बागेश्वर उपचुनाव में BJP को जीत दिलाने वाली पार्वती दास को विधान सभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी आज दिलाएंगी शपथ
Next: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर CM धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.