Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Ayushman कार्ड पर मुफ्त उपचार न करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, टोल-फ्री नंबर जारी, स्वास्थ्य मंत्री रावतका ऐसे अस्पतालों पर सख्ती के निर्देश

Uk Fast Khabar September 27, 2023

आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कई निजी अस्पताल मरीज को उपचार देने में आनाकानी कर रहे हैं। वह आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क उपचार देने में आपत्ति जता रहे हैं या मरीज को गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐसे अस्पतालों पर सख्ती के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार ऐसे अस्पतालों की शिकायत के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
बता दें, आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क उपचार मिलता है। इस योजना के तहत राज्य में 145 निजी व 102 सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा नेशनल पोर्टेबिलिटी के तहत देशभर के अस्पताल भी योजना से जुड़े हैं। लेकिन राज्य व बाहर के कई अस्पताल योजना में सूचीबद्ध होने के बावजूद मरीजों को मुफ्त उपचार देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे कई अस्पतालों की शिकायत मंत्री तक भी पहुंची है। उन्होंने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक मरीज को मिले, इस मंशा के साथ सरकार काम कर रही है। ऐसे में अस्पताल किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज के साथ ऐसी लापरवाही की जाती है तो वह टोल फ्री नंबर (155368) पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

बड़े अस्पतालों को योजना में करें शामिल
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना की विसंगतियां दूर करने की मांग की है। प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि दून समेत राज्य के कई बड़े अस्पताल अब भी योजना से नहीं जुड़े हैं। इन्हें जल्द योजना में शामिल किया जाए। यदि संबंधित अस्पताल अनुबंध नहीं करते हैं तो उनका पंजीकरण निरस्त किया जाए। मैक्स, सिनर्जी सहित तमाम अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने की मांग उन्होंने की।
कैशलेस ओपीडी व प्रत्येक जनपद में मुफ्त दवा के लिए कैमिस्ट अनुबंधित करने की मांग भी उन्होंने की। कहा कि पेंशनर विगत कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि उनकी पेंशन से 50 प्रतिशत की कटौती की जाए, लेकिन सरकार ने अभी तक इस और कोई कार्रवाई नहीं की है। पेंशनर संगठनों की कई दौर की वार्ता प्राधिकरण एवं सरकार के साथ होने के बावजूद योजना से जुड़ी विसंगतियां दूर नहीं की जा रही। यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की जाती है तो कर्मचारी एवं पेंशनर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

पोर्टल की सुस्ती लगा रही अभियान को पलीता
आयुष्मान भारत का नया पोर्टल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हालात ऐसे हैं कि पहले जहां आसानी से कार्ड भी बन जाता था, नया पोर्टल खुल ही नहीं रहा है। आयुष्मान भव योजना के तहत प्रदेशभर में शत-प्रतिशत लोग के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है, लेकिन पोर्टल की सुस्ती के कारण अभियान में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

Continue Reading

Previous: युवक ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
Next: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला ने ठगे 17 लाख रुपये, 30 से अधिक लोगों को बनाया शिकार

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.