नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि, कैसे उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करने का मौका मिला।
तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।नागा चैतन्य इस साल जुलाई में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम के साथ तब जुड़े जब वो लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। नागा ने लद्दाख में अपनी शूटिंग से आमिर और उनकी एक्स पत्नी किरण राव के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। वहीं चैतन्य ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि उन्हें यह भूमिका कैसे मिली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने बताया कि वो बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित है।
