Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसों को दिल्ली में नहीं मिलेगा प्रवेश, निगम के सामने मुसीबत, जानें वजह

Uk Fast Khabar October 18, 2023

त्यौहारी सीजन में उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। दिल्ली मार्ग परिवहन निगम के लिए सबसे मुनाफे का मार्ग है, लेकिन एक नवंबर से उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। दरअसल, प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों के दिल्ली में प्रवेश पर एक नवंबर से प्रतिबंध लग जाएगा। वर्तमान में उत्तराखंड से दिल्ली के लिए करीब 400 बसों का संचालन हो रहा और यह सभी यूरो-4 यानी बीएस-4 श्रेणी की हैं। वर्तमान में परिवहन निगम के पास केवल 150 अनुबंधित सीएनजी बसें (बीएस-6 श्रेणी) की ही हैं, जो दिल्ली में प्रवेश के लिए मान्य होंगी।

दिल्ली में केवल बीएस-6 श्रेणी की बसों के प्रवेश की अनुमति
दिल्ली सरकार ने एक नवंबर से केवल बीएस-6 श्रेणी की बसों के प्रवेश की अनुमति दी है, जबकि उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) के पास बीएस-6 श्रेणी की अपनी एक भी बस नहीं है। केवल 150 अनुबंधित सीएनजी बसें ही ऐसी हैं, जो बीएस-6 श्रेणी की हैं।
दिल्ली सरकार ने एक माह पूर्व ही बीएस-6 बसों की एडवाइजरी जारी कर दी थी, मगर उत्तराखंड में अधिकारी निश्चिंत बैठे रहे। मंगलवार को हुई नोटिस की कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में परिवहन निगम राज्य सरकार से मामला सुलझाने की गुहार लगाने की तैयारी कर रहा है।

रोजाना लगभग 35 हजार यात्री करते हैं दिल्ली की यात्रा
उत्तराखंड की बसों में रोजाना 30 से 35 हजार यात्री दिल्ली की यात्रा करते हैं। अगर बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा तो उत्तराखंड की बसें दिल्ली सीमा तक ही जा सकेंगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होगी, बल्कि परिवहन निगम को भी घाटा उठाना पड़ सकता है। तकरीबन 1300 बस बेड़े वाले परिवहन निगम की गढ़वाल मंडल की 250 व कुमाऊं मंडल की 150 बसें प्रतिदिन दिल्ली जाती हैं। गढ़वाल की ज्यादातर बसें कश्मीरी गेट आइएसबीटी जबकि कुमाऊं की बसें आनंद विहार आइएसबीटी जाती हैं।

दूसरे राज्य जाने वाली बसें भी होंगी प्रभावित
दिल्ली में बीएस-4 डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगता है तो दिल्ली होकर दूसरे राज्यों को जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली से होकर बसें गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, जयपुर, अजमेर व अलवर, खाटूश्यामजी आदि के लिए संचालित होती हैं।

सुपर डीलक्स वाल्वो भी बीएस-4
परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो बसें भी बीएस-4 श्रेणी की हैं। ऐसे में इन बसों के दिल्ली में प्रवेश पर भी संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान में निगम के पास 53 अनुबंधित वाल्वो बसें हैं, जिनमें 47 बसें दिल्ली के लिए चल रही हैं। इनमें 27 बसें अकेले देहरादून से दिल्ली भेजी जाती हैं और ज्यादातर बसें आनलाइन टिकट में ही फुल रहती हैं। ऐसे में जिन्होंने एक नवंबर के बाद के टिकट बुक किए हुए, उन्हें परेशानी हो सकती है।
उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार, प्रदूषण को लेकर दिल्ली की ओर से जारी एडवाइजरी की जानकारी मिली है। अब तक अधिकारिक तौर पर बसों के प्रवेश के रोक का पत्र नहीं मिला है। एडवाइजरी में बीएस-6 बसों के संचालन का जिक्र तो किया गया है, लेकिन पुरानी डीजल बसों पर प्रतिबंध लगाने जैसी बात नहीं थी। इस बारे में पूरी जानकारी लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के विकास में दुबई शेख लगाएंगे चार चांद, मुख्यमंत्री ने 11925 करोड़ के किए MOU साइन
Next: UP पुलिस युवक को दून से उठा ले गई, उत्पीड़न व गर्भपात के मामले में पत्नी ने बरेली में दर्ज करवाई थी शिकायत

Related Stories

पौड़ी और टिहरी जिले में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग शिविर शुरू, हफ्ते में दो दिन लगेगा कैंप

पौड़ी और टिहरी जिले में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग शिविर शुरू, हफ्ते में दो दिन लगेगा कैंप

April 29, 2026
काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील

काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील

April 29, 2026
तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो

तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो

April 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पौड़ी और टिहरी जिले में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग शिविर शुरू, हफ्ते में दो दिन लगेगा कैंप

पौड़ी और टिहरी जिले में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग शिविर शुरू, हफ्ते में दो दिन लगेगा कैंप

April 29, 2026
काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील

काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील

April 29, 2026
तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो

तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो

April 29, 2026
2018 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षाफल रोकने का मामला, हाईकोर्ट ने UKSSSC के सचिव को किया तलब

2018 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षाफल रोकने का मामला, हाईकोर्ट ने UKSSSC के सचिव को किया तलब

April 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पौड़ी और टिहरी जिले में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग शिविर शुरू, हफ्ते में दो दिन लगेगा कैंप
  • काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील
  • तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो
  • 2018 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षाफल रोकने का मामला, हाईकोर्ट ने UKSSSC के सचिव को किया तलब
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.