Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भारत ने खत्‍म किया ICC टूर्नामेंट में 20 साल का सूखा; धर्मशाला में टूटा न्‍यूजीलैंड का घमंड, ये हैं जीत के 5 हीरो

Uk Fast Khabar October 23, 2023

भारतीय टीम ने रविवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के 20वें मैच में न्‍यूजीलैंड को 12 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मात दी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं जीत रही और वो वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 50 ओवर में 273 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। भारतीय टीम के लिए यह जीत बेहद खास रही क्‍योंकि उसने आईसीसी इवेंट में 20 साल का सूखा खत्‍म करते हुए न्‍यूजीलैंड को पटखनी दी। चलिए आपको बताते हैं कि भारत की जीत के 5 हीरो कौन रहे।

1) मोहम्‍मद शमी – भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने वर्ल्‍ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट लिए। शमी की घातक गेंदबाजी के कारण न्‍यूजीलैंड का निचला क्रम क्रीज पर टिक नहीं सका और वो 300 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2) विराट कोहली – भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाती हुई नजर आई। विराट कोहली ने 104 गेंदों में 8 चौके और दो छक्‍के की मदद से 95 रन बनाए। जब कोहली आउट हुए तब भारत जीत से महज 5 रन दूर था। कोहली ने श्रेयस अय्यर (33), केएल राहुल (27) और रवींद्र जडेजा के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारियां की।

3) कुलदीप यादव – भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव न्‍यूजीलैंड के खिलाफ काफी खर्चीले साबित हुए, लेकिन उन्‍होंने दो महत्‍वपूर्ण विकेट लिए, जिसकी वजह से वो इस हीरो वाली लिस्‍ट में जगह बनाने में कामयाब रहे। कुलदीप ने न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लैथम (5) और ग्‍लेन फिलिप्‍स (23) को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के रिस्‍ट स्पिनर ने 10 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट लिए।

4) रोहित शर्मा – भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा भी इस लिस्‍ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। भारतीय ओपनर ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 46 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल (26) के साथ 71 रन की साझेदारी करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

5) रवींद्र जडेजा – रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 48 रन खर्च किए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। फिर उन्‍होंने बल्‍लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 39 रन की मैच विनिंग पारी खेली। जडेजा ने कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 78 रन की महत्‍वपूर्ण साझेदारी की।

 

Continue Reading

Previous: कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ थिएटर के बाद ओटीटी पर मचाएगी धूम, जानिए कब-कहां होगी रिलीज?
Next: दसवीं और बारहवीं पास मिलकर बना रहे थे जीवन रक्षक दवाइयां- इस तरह पुलिस ने बिछाया जाल

Related Stories

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

October 15, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

October 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
  • साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद
  • देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.