Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गोवा जाएंगे उत्तराखंड के अधिकारी, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की लेंगे सीख; तैयारी में जुटी सरकार

Uk Fast Khabar October 24, 2023

प्रदेश में अगले वर्ष आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों जोरों पर है। प्रदेश सरकार इन खेलों के सफल आयोजन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि सरकार अब खेल विभाग के अधिकारियों को इन खेलों के आयोजन के संबंध में जानकारी लेने के लिए गोवा भेज रही है। ये अधिकारी वहां चल रही विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन के तरीकों, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था व प्रबंधन के बारे में जानकारी लेंगे।
प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर सरकार अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश सरकार की मंशा इन राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल स्पर्धाएं कराने की है। जिनमें 34 खेल भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा स्वीकृत हैं और चार खेल प्रदेश सरकार अपने स्तर से रखने की तैयारी कर रही है। इन राष्ट्रीय खेलों के लिए यह तय किया जा चुका है कि कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं किस जिले में कराई जानी हैं। इसके साथ ही खेल गांव को लेकर भी स्थान का चयन हो चुका है। यहां पर अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने का काम चल रहा है।

आयोजन पर खेल विभाग का फोकस
विभाग खेलों के आयोजन पर ध्यान दे रहा है। यह देखा जा रहा है कि खेलों का आयोजन किस प्रकार किया जाना है। खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था किस प्रकार की जाएगी। किस प्रकार भीड़ प्रबंधन किया जाना है। आयोजन स्थलों में किन चीजों को रखा जाना आवश्यक है। खेलों में प्रबंधन किस प्रकार का होगा। इन्हीं विषयों की जानकारी लेने के लिए खेल विभाग के अधिकारी गोवा जा रहे हैं। वहां वे आयोजकों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेंगे। इसी सप्ताह इन अधिकारियों के गोवा जाने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर अधिकारी पहले भी गोवा का दौरा कर चुके हैं। अभी राष्ट्रीय खेल चल रहे हैं, ऐसे में आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने और व्यवस्था देखने के लिए उन्हें फिर गोवा भेजा जा रहा है। -खेल मंत्री, रेखा आर्या।

खेल मंत्री को सौंपा जाएगा राष्ट्रीय खेलों का ध्वज
राष्ट्रीय खेलों के अंत में उस राज्य को राष्ट्रीय खेलों का ध्वज प्रदान किया जाता हैं, जहां अगले राष्ट्रीय खेल होने हैं। अगले वर्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। ऐसे में यह ध्वज उत्तराखंड को दिया जाना है। खेल मंत्री रेखा आर्या खेलों के समापन पर विशेष रूप से यह ध्वज लेने गोवा जाएंगी।

 

Continue Reading

Previous: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दशहरा पर उत्तराखंड के लोगों को बधाई, बुराई को खत्म करने का दिया संदेश
Next: उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, सीएम ने सनातन को लेकर कही ये बात

Related Stories

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026
उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026
उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी
  • उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
  • उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.