Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड’, इंदौर में बोले सीएम धामी

Uk Fast Khabar November 16, 2023

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाले देश का पहला राज्य बनेगा। विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि इसे लागू करेंगे। सरकार बनते ही हमने इसके लिए समिति गठित कर दी। समिति ने लाखों व्यक्तियों से सुझाव लिए, 20 हजार से ज्यादा व्यक्तियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। समिति ने दस्तावेज शासन को सौंप दिए हैं। समान नागरिक संहिता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह बात बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। वह उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नेता के रूप में नहीं, देवभूमि के मुख्य सेवक के रूप में आया हूं। मुझे यह देख प्रसन्नता होती है कि देवभूमि के लोग ने अपनी परंपरा को नहीं छोड़ा है। लंदन, दुबई कहीं भी जाओ, देवभूमि के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आठ और नौ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें विश्व भर से निवेशक आ रहे हैं। इंदौर में रहने वाले उत्तराखंड वासियों से कहा कि आप इंदौर में देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करें।

लैंड जिहाद और लव जिहाद पनपने नहीं देंगे
धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था। हमने इसे लेकर सख्ती की और साढ़े तीन हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। चाहे लैंड जिहाद हो या लव जिहाद, हम उत्तराखंड की जमीन पर दोनों को पनपने नहीं देंगे। लव जिहाद रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए हैं। मतांतरण रोकने के लिए कानून बनाया है। हम देवभूमि का मूल स्वरूप बिगड़ने नहीं देंगे।
दुबई यात्रा के संस्मरण सुनाते हुए धामी ने कहा कि वहां ऊंची-ऊंची इमारतों के भीतर तापमान 15-20 डिग्री होता है, लेकिन बाहर निकलो तो 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होता है। यह मानव निर्मित है, लेकिन हमारे उत्तराखंड में ऐसा नहीं होता। यहां अगर अंदर 15 डिग्री तापमान है तो बाहर भी लगभग इतना ही होता है। वह भी बगैर एयर कंडीशनर के। हमारा उत्तराखंड ईश्वर निर्मित है।

मप्र से बताया नाता, सागर से की थी 10 वीं की पढ़ाई
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश से उनका पुराना नाता रहा है। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सागर में की है। अब मप्र बहुत बदल गया है। किसी समय यह बीमारू राज्य था। गड्ढों को ही हाईवे समझ लिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार बनने पर वर्ष 2003 के बाद यहां तेजी से विकास हुआ है।

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा, परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती
Next: सिल्क्यारा में चल रही रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी, बढ़ाया अधिकारियों का हौसला

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.