Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर आने का बढ़ा इंतजार, अभी 13 से 14 मीटर दूर हैं सुरंग में फंसे श्रमिक

Uk Fast Khabar November 24, 2023

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 12 दिन से फंसे आठ राज्यों के 41 श्रमिकों के बाहर आने का इंतजार बढ़ गया है। श्रमिकों की जिंदगी बचाने का अभियान अंतिम पड़ाव पर ड्रिलिंग में बाधा आने से गुरुवार को धीमा पड़ गया। पिछले 24 घंटे में राहत एवं बचाव दल को चार बड़ी बाधाओं से जूझना पड़ा, जिस कारण सिलक्यारा की तरफ से स्टील के पाइपों से बनाई जा रही निकास सुरंग में गुरुवार को महज 1.8 मीटर ड्रिलिंग ही हो पाई। अब तक सुरंग में कैद श्रमिकों को निकालने के लिए लगभग 60 मीटर में से 46.8 मीटर निकास सुरंग तैयार हो चुकी है।
श्रमिकों तक पहुंचने के लिए अभी 13 से 14 मीटर ड्रिलिंग की जानी बाकी है। ड्रिलिंग को पटरी पर लाने के लिए तमाम मोर्चों पर काम किया जा रहा है। रात तक अभियान को सुचारू करने के प्रयास जारी थे। अब शुक्रवार को अभियान के संपन्न होने की उम्मीद की जा रही है।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलक्यारा में चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग में 12 नवंबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भूस्खलन होने से 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे। उसी दिन से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की 12 से अधिक एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अभियान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लेकिन, लगातार सामने आ रही चुनौतियों के कारण 300 घंटों से अधिक समय से जारी बचाव अभियान के मंजिल तक पहुंचने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। एक पल लगता है कि अभियान निर्णायक स्थिति तक पहुंच गया है, लेकिन दूसरे ही पल कोई बाधा खड़ी हो जाती है।
मंगलवार रात करीब पौने एक बजे जब औगर मशीन ने चार दिन बाद ड्रिलिंग शुरू की थी, तब लगा था कि बुधवार तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल निकाल लिया जाएगा। लेकिन, बुधवार मध्य रात्रि के करीब ड्रिलिंग के दौरान 45वें मीटर पर सरिया व धातु के टुकड़े आ जाने से पाइप आगे नहीं बढ़ पाया। बचाव अभियान के नोडल अधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने बताया कि सरिया और धातु के टुकड़े इतने मजबूत थे कि औगर मशीन से सुरंग में धकेले जा रहे 800 मिमी व्यास के मोटे पाइप को भेदकर भीतर घुस गए। इससे पाइप का अगला हिस्सा बुरी तरह मुड़ गया। साथ ही औगर मशीन का एक पुर्जा भी टूट गया। ऐसे में ड्रिलिंग रोकनी पड़ी। अभियान के 12वें दिन गुरुवार को भी राहत एवं बचाव दल बाधाओं से जूझता रहा।
हालांकि, ड्रिलिंग की राह में आए अवरोधों को गैस कटर से मैनुअली काटने का काम तत्काल शुरू कर दिया गया था। पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद सरिया व धातु के टुकड़े को काट लिया गया और पाइप के मुड़े भाग को भी अलग कर दिया गया।
इस बीच दिल्ली से सिलक्यारा पहुंचे इंजीनियरों की टीम ने दूसरा पुर्जा लगाकर औगर मशीन भी दुरुस्त कर दी। जिसके बाद दोबारा ड्रिलिंग शुरू की गई, लेकिन 1.8 मीटर के बाद ही दूसरी बाधा खड़ी हो गई। निकास सुरंग तैयार करने के लिए पाइप पुशिंग को औगर मशीन पर दबाव अधिक पाया गया। स्थिति असामान्य होती देख दोपहर बाद ड्रिलिंग रोकनी पड़ी।

औगर मशीन के प्लेटफार्म में खराबी
नोडल अधिकारी डा. नीरज खैरवाल के अनुसार, गुरुवार को ड्रिलिंग के दौरान औगर मशीन में कंपन भी पाया गया। जांच में पता चला कि मशीन के संचालन के लिए बनाया गया प्लेटफार्म हिल रहा है। संभावना है कि ड्रिलिंग के दौरान कठोर धातु के टुकड़े आ जाने से जब मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ा तो यह अपनी जगह से खिसक गई। फिलहाल, प्लेटफार्म की खामी को दूर करने का कार्य गतिमान है। देर रात तक प्लेटफार्म को दुरुस्त कर लिए जाने की संभावना है।

श्रमिकों तक पका भोजन व अन्य वस्तुएं पहुंचने से राहत
राहत एवं बचाव दलों के साथ ही सुरंग में फंसे श्रमिकों के स्वजन इस बात से राहत जरूर महसूस कर रहे हैं कि अब फंसे श्रमिकों तक पका भोजन पहुंचने लगा है। चिकित्सकों के परामर्श पर श्रमिकों को छह इंच के लाइफ लाइन पाइप के माध्यम से रोटी-सब्जी से लेकर उबले अंडे, दलिया, खिचड़ी आदि भेजी जा रही है। साथ ही उन तक कपड़े, साबुन, टूथ ब्रश और टूथ पेस्ट भी भेजे जा चुके हैं। सुरंग के भीतर संचार की व्यवस्था करने के बाद श्रमिकों से बात भी आसानी से हो पा रही है।

बचाव अभियान में पिछले 24 घंटे में आई चार बाधाएं
1. ड्रिलिंग की राह में सरिया और धातु के टुकड़े आने से अभियान रोकना पड़ा। (ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सर्विसेज के श्रमिक प्रवीण यादव और बलविंदर ने पांच घंटे की अथक मेहनत के बाद गैस कटर से सरिया व धातु के अवरोध को काटा।)
2. सरिया और धातु की रगड़ से निकास सुरंग के पाइप का अगला सिरा मुड़ गया। (सरिया व धातु के अवरोध हटाने के बाद पाइप के मुड़े सिरे को गैस कटर से काटकर अलग किया गया।)
3. औगर मशीन का पुर्जा खराब। (गुरुवार को दिल्ली से पहुंचे इंजीनियरों की टीम ने दूसरा पुर्जा लगाकर मशीन दुरुस्त की।)
4. औगर मशीन को स्थापित करने के लिए बनाया गया प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त। (मरम्मत की जा रही है।)

सिलक्यारा में डटे मुख्यमंत्री, मिनी सचिवालय भी स्थापित
बचाव अभियान पर लगातार नजर बनाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान की निगरानी के लिए गुरुवार रात भी उत्तरकाशी में ही प्रवास का निर्णय लिया। उन्होंने यहां अपना मिनी सचिवालय भी स्थापित करवाया है, जिससे रोजमर्रा के कामों में कोई बाधा न पड़े।

Continue Reading

Previous: इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य
Next: परीक्षा पे चर्चा के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, PM मोदी से चर्चा करने का मिलेगा मौका

Related Stories

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

July 23, 2026
कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9
  • कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.