Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देओल खानदान के लिए लकी साबित हुआ ये साल, फिल्मों के अलावा पर्सनल फ्रंट पर भी छाई रही फैमिली

Uk Fast Khabar December 11, 2023

साल 2023 में बॉलीवुड से रिलीज हुई अधिकतर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला। चाहे शाह रुख की ‘पठान’ हो या ‘जवान’, इस बार का बॉक्स ऑफिस बिजनेस काबिलेतारीफ रहा। जैसे 2023 ने बॉलीवुड को हिट के पुराने दिन वापस दिए, वैसे ही देओल खानदान के लिए भी ये साल लकी साबित हुआ।

लकी रहा देओल खानदान के लिए 2023
इस साल धर्मेंद्र की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, सनी देओल की ‘गदर 2’ और बॉबी देओल की ‘एनिमल’ रिलीज हुई। ‘एनिमल’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने 350 करोड़ के पार का बिजनेस कर डाला। यह रफ्तार कहां रुकेगी, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन ‘एनिमल’ ने बॉबी देओल को वो अच्छे दिन वापस दिए, जिसकी उन्हें लंबे समय से दरकार था। न सिर्फ बॉबी, बल्कि धर्मेंद्र और सनी देओल के लिए भी ये साल गेमचेंजर साबित हुआ।

सनी देओल के ‘गदर 2’ से हिल गया बॉक्स ऑफिस


करीब दो दशक बाद, जब सनी देओल ‘गदर’ का सीक्वल लेकर आ रहे थे, तो लोगों में डाउट था कि शायद ये पहले जैसी ब्लॉकबस्टर न साबित हो। आमतौर पर सीक्वल फिल्में कमाई के मामले में पहली फिल्म से पीछे रहती हैं। लेकिन ‘गदर 2’ की स्ट्रॉन्ग स्टोरीलाइन, प्लॉट और सनी देओल के पावरफुल अवतार ने न सिर्फ इस धारणा को तोड़ा बल्कि इस साल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार हो गई। फिल्म ने कम दिनों में बंपर कमाई की और 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को छुआ। ‘गदर 2’ सनी देओल के करियर की हाईएस्ट अरनिंग फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें से एक रिकॉर्ड ‘पठान’ का भी टूटा। 24 दिनों के अंदर ‘गदर 2’ 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी, जबकि, ‘पठान’ को यहां तक पहुंचने के लिए 28 दिन लगे थे। मूवी की सक्सेस ने सनी देओल के लिए दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खोल दिए।

बॉबी देओल की ‘एनिमल’ से कांपा बॉक्स ऑफिस


बॉबी देओल ने ‘आश्रम’ वेब सीरीज से धमाकेदार कमबैक किया था। लेकिन फिल्मी पर्दे पर उनकी असल मायनों में वापसी ‘एनिमल’ मूवी से हुई है। मात्र 15-20 मिनट के रोल में बिना एक शब्द बोले बॉबी बहुत कुछ कह गए। एनिमल फिल्म की सक्सेस से लग रहा है कि उनकी सक्सेस के पुराने दिन वापस आ गए हैं। हर तरफ उनकी चर्चा होते देखने को मिल रही है।

87 की उम्र में धर्मेंद्र ने किया रोमांस


‘ही-मैन’ धर्मेंद्र वैसे तो फिल्म लाइन में एक्टिव रहे हैं, मगर इस साल रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने उनके भी करियर को नए मुकाम पर ला दिया। उन्होंने 87 की उम्र में लिपलॉक सीन देकर यह साबित किया कि किसी भी तरह की एक्टिंग की कोई उम्र नहीं होती। साल 2018 में वो ‘यमला पहला दीवाना 2’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और रोल किए, लेकिन ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने उन्हें टॉक ऑफ द टाउन बना दिया।

ईशा देओल के लिए भी रहा खास
ये साल ईशा देओल के लिए भी खुशियों की सौगात लेकर आया। उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘एक दुआ’ को प्रोड्यूस किया है, जिसे इस साल नेशनल अवॉर्ड मिला। बतौर प्रोड्यूसर ये ईशा की पहली फिल्म है।

बहन के साथ भाईयों का रियूनियन


‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान ईशा देओल को भाई सनी के साथ देखा गया था। उन्होंने फिल्म के लिए उन्हें गुड लक विश किया था। यहां तक कि मूवी के अच्छे कलेक्शन पर भी उन्हें बधाई दी थी। फैंस के बीच भाई-बहन का ये प्यार खूब छाया।

बहू दृशा को बताया ‘गुड लक’
साल 2023 सिर्फ प्रोफेशनल फ्रंट पर ही नहीं, बल्कि पर्सनल फ्रंट पर भी परिवार के लिए गुड न्यूज लेकर आया। सनी देओल के बड़े बेटे करण ने दृशा आचार्य से शादी की। 18 जून को हुई ये शादी काफी सुर्खियों में रही। इसके बाद ही धर्मेंद्र, सनी और बॉबी की फिल्में रिलीज हुईं और ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इसका श्रेय सनी ने कहीं न कहीं बहू दृशा को दिया, जिसे उन्होंने फैमिली का ‘गुड लक’ बताया।

Continue Reading

Previous: ‘आपको ऐसा नहीं करना था…’, Ranbir Kapoor के साथ इंटीमेट सीन पर Tripti Dimri के पैरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
Next: Anushka Sharma पति Virat Kohli के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती आईं नजर, कपल की तस्वीर हुई वायरल

Related Stories

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.