Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उत्तराखंड तैयार, जल्द अस्तित्व में आएगी SDRF की नई कंपनी

Uk Fast Khabar December 16, 2023

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए जल्द ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक और कंपनी अस्तित्व में आएगी। नई कंपनी बनाने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। मौजूदा समय में एसडीआरएफ की पांच कंपनियां हैं, जो प्रदेशभर के दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित 42 पोस्टों में है। एसडीआरएफ के जवान किसी भी प्रकार की आपदा में सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करते हैं। डोईवाला स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ को एक और कंपनी बनाने के आदेश जारी किए थे।

सारी औपचारिकता हुई पूरी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कार्रवाई शुरू की। अब कंपनी तैयार करने के लिए सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। संभवत: एक माह के अंदर नई कंपनी अस्तित्व में आ जाएगी। नई बनने जा रही कंपनी के लिए स्टाफ नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड, पीएससी व अन्य विंगों से प्रतिनियुक्ति पर शामिल किया जाएगा।

कंपनी में 170 कार्मिकों को किया जाएगा शामिल
कंपनी में करीब 170 कार्मिकों को शामिल किया जाएगा। इनमें निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक शामिल किए जाएंगे। इसमें कुछ एसडीआरएफ के जवान जबकि कुछ अन्य विंगों से फोर्स तैनात होगा। एसडीआरएफ में शामिल होने वाले नए स्टाफ को अलग-अलग जगह प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीआरएफ अब तक 14,415 घायलों का रेस्क्यू कर 2467 शव बरामद कर चुकी है। इसके अलावा एसडीआरएफ ने 480 जानवर भी रेस्क्यू किए।

वर्ष 2013 में अस्तित्व में आई थी एसडीआरएफ
वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद उत्तराखंड में एसडीआरएफ की स्थापना हुई थी। उस समय केवल दो कंपनी बनाई गई थी। वर्तमान समय में एसडीआरएफ की पांच कंपनियां हैं, जिसमें केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर, डीपी ड्राइविंग टीम, हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम, कैनाइन टीम जैसे विशेषज्ञ टीमें शामिल हैं।
एसडीआरएफ के गठन के समय दो कंपनियों में सिर्फ 154 जवान थे, जबकि अब बढ़कर 470 हो चुके हैं। एसडीआरएफ ने केदारनाथ आपदा के बाद केदारघाटी को पुर्नव्यवस्थित करने, आपरेशन मुक्ति के माध्यम से प्राप्त शवों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दाह संस्कार, अस्थियों का विसर्जन तथा चारधाम यात्रा को दोबारा संचालित किए जाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।

एसडीआरएफ की हैं 42 पोस्टें
दुर्गम क्षेत्रों में 42 पोस्टों में है एसडीआरएफ प्रदेश के 13 जिलों में इस समय एसडीआरएफ की 42 पोस्टें हैं। इनमें देहरादून में चकराता, सहस्रधारा, डाकपत्थर व त्यूणी, टिहरी में ढालवाला, कोटी कॉलोनी, ब्यासी व घनसाली, उत्तरकाशी में उजैली, भटवाड़ी, बड़कोट, मोरी, चिन्यालीसौड़, गंगोत्री, यमुनोत्री, भोजवासा, पौड़ी में कोटद्वार, सतपुली, श्रीनगर, धुमाकोट, चमोली में जोशीमठ, गौचर, पांडूकेश्वर, भ्यूंडार, घांघरिया, बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग, रतूड़ी, केदारनाथ, लिनचोली, भीमबली, अगस्तमुनि, हरिद्वार में लक्सर, चंपावत में चंपावत व टनकपुर, पिथौरागढ़ में पुलिस लाइन पिथौरागढ़, अस्कोट, बागेश्वर में कपकोट, नैनीताल में नैनीझील, खेरना, अल्मोड़ा में सरियापानी और उधमसिंहनगर में रुद्रपुर पोस्टें हैं।

कमांडेंट ने कही ये बात
एसडीआरएफ में एक और कंपनी तैयार की जा रही है। जल्द ही छठवीं कंपनी अस्तित्व में आ आएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर नई कंपनी का गठन किया जा रहा है। नई कंपनी में प्रतिनियुक्त पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। – मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, एसडीआरएफ

 

 

Continue Reading

Previous: कैंची धाम अब जाना होगा आसान, 12.14 करोड़ में बनेगा बाईपास; सीएम धामी ने किया एलान
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान- भाजपा सांसद की गलती से हुई संसद की सुरक्षा में चूक

Related Stories

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

October 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!
  • उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
  • चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?
  • देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.