Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के 117 मॉडर्न मदरसे, सीएम धामी ने किया एलान

Uk Fast Khabar December 20, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत चिन्हित किए गए प्रदेश के 117 मॉडर्न मदरसों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित किया जाएगा। इसको लेकर वक्फ बोर्ड से प्रस्ताव मांगा गया है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारूवाला स्थित मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रावास की मांग की।
इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में तैनात करने के बजाय जिले में नियुक्त करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को गढ़ी कैंट के नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं पुलिस विभाग ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया।

117 मॉडर्न मदरसों का होगा संचालन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए वर्ष से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ओर से प्रदेश में 117 मॉडर्न मदरसों का संचालन किया जाना है। वक्फ बोर्ड की ओर से मॉडर्न मदरसों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा जल्द समान नागरिकता संहिता कानून लागू किया जाएगा। किसी वर्ग विशेष का उत्पीड़न करना सरकार का उद्देश्य नहीं है।

अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा सरकार का मकसद
सीएम धामी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना चलाई जा रही है। कमजोर वर्ग को इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण देने के साथ ही स्वरोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि अप्रैल से मॉडर्न मदरसों का संचालन किया जाना है।

अल्पसंख्यक दिवस पर किया जागरूक
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने कहा राज्य में 11वां अल्पसंख्यक दिवस मनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की जानकारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शूमन कासमी, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव जेएस रावत, सदस्य सीमा जावेद, दीपा रावत आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
Next: कर्मचारियों को जल्द मिलेगी डीए की सौगात, सीएम धामी ने दिया आश्वासन

Related Stories

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

March 3, 2026
सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

March 3, 2026
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 3, 2026 5
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़

March 3, 2026
सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग

March 3, 2026
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

March 3, 2026 5
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

March 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़
  • सीएम धामी ने देहरादून में खेली होली, बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से देवभूमि के विकास में भरेंगे नये रंग
  • छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
  • मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.