Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में BJP की बढ़ी सियासी चहलकदमी, बीएल संतोष ने तैयारियों का लिया जाएगा; 6 मार्च को PM करेंगे वर्चुअल संवाद

Uk Fast Khabar February 23, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 28 फरवरी के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य में संचालित पांच प्रमुख अभियानों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन मिला है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न अभियानों के संयोजक व सह संयोजक, लोक सभा चुनाव संयोजक, सह संयोजक, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विस्तारकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, महिला सहायता समूह एवं गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, पार्टी ज्वाइनिंग अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों को निर्देश दिए कि अभियान से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने बताया कि लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर अब तक की तैयारियों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ साझा की गई। इस अभियान के तहत पार्टी के लगभग 30 हजार कार्यकर्ता 10 लाख लाभार्थियों से संवाद करेंगे। एक से तीन मार्च तक चलने वाले इस अभियान में हर कार्यकर्ता 10 से 20 लाभार्थियों से संपर्क करेगा और उनके मोबाइल से डाटा नमो एप पर अपलोड करेगा।

छह मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संवाद
भट्ट के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने महिला स्वयं सहायता समूहों एवं गैर सरकारी संस्थाओं से संपर्क अभियान में तेजी लाने को महिला मोर्चा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि छह मार्च को एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला एनजीओ से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आ रहे हैं। पहले वह हल्द्वानी में कुमाऊं क्लस्टर की दोनों सीटों से जुड़े बूथ अध्यक्ष, उनसे जुड़े शीर्ष कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। चार बजे वह हरिद्वार में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह देहरादून में टिहरी लोकसभा से संबंधित न्यूनतम दो हजार की संख्या वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

26 फरवरी को भेजे जाएंगे केंद्रीय नेतृत्व को नाम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक विभिन्न स्तरों पर चर्चा कर नामों का पैनल तैयार कर रहे हैं। 26 फरवरी को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

ये रहे बैठक में शामिल
बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार के अलावा नीरू देवी, पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, जोगेंद्र पुंडीर, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, पुष्कर काला व आशा नौटियाल आदि समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Continue Reading

Previous: केंद्र ने उत्तराखंड के लिए 10 हजार करोड़ तक बढ़ा दी ऋण सीमा, ढांचागत सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने का हो रहा प्रयास
Next: उत्तराखंड में पाले को लेकर अलर्ट जारी, चारों धाम ने ओढ़ी सफेद चादर; पहाड़ों के रास्तों का ऐसा है हाल

Related Stories

उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतन-नियमितीकरण पर सुनवाई, जानें कोर्ट में क्या हुआ

उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतन-नियमितीकरण पर सुनवाई, जानें कोर्ट में क्या हुआ

April 21, 2026
काशीपुर में डिग्री कॉलेज की छत पर दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, परिसर में अलर्ट

काशीपुर में डिग्री कॉलेज की छत पर दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, परिसर में अलर्ट

April 21, 2026
डिम्मर गांव से बदरीनाथ रवाना हुई गाडू घड़ा कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

डिम्मर गांव से बदरीनाथ रवाना हुई गाडू घड़ा कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

April 21, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतन-नियमितीकरण पर सुनवाई, जानें कोर्ट में क्या हुआ

उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतन-नियमितीकरण पर सुनवाई, जानें कोर्ट में क्या हुआ

April 21, 2026
अमेरिका-ईरान युद्धविराम, दूसरे दौर की वार्ता के लिए वेंस मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं: रिपोर्ट

अमेरिका-ईरान युद्धविराम, दूसरे दौर की वार्ता के लिए वेंस मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं: रिपोर्ट

April 21, 2026
काशीपुर में डिग्री कॉलेज की छत पर दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, परिसर में अलर्ट

काशीपुर में डिग्री कॉलेज की छत पर दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, परिसर में अलर्ट

April 21, 2026
डिम्मर गांव से बदरीनाथ रवाना हुई गाडू घड़ा कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

डिम्मर गांव से बदरीनाथ रवाना हुई गाडू घड़ा कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

April 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतन-नियमितीकरण पर सुनवाई, जानें कोर्ट में क्या हुआ
  • अमेरिका-ईरान युद्धविराम, दूसरे दौर की वार्ता के लिए वेंस मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं: रिपोर्ट
  • काशीपुर में डिग्री कॉलेज की छत पर दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, परिसर में अलर्ट
  • डिम्मर गांव से बदरीनाथ रवाना हुई गाडू घड़ा कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.