Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी, दिल्ली बैठक से पहले अल्मोड़ा पर साफ किया अपना रुख; हरिद्वार सीट को लेकर सियासी हलचल शुरू

Uk Fast Khabar March 5, 2024

उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही चुनाव के बेहतर प्रबंधन पर छाए असमंजस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पांचों संसदीय पर अच्छा चुनाव लड़ना होगा। यही नहीं, उन्होंने यशपाल आर्य के अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का समर्थन करते हुए इसे अपनी भी इच्छा बताया। नई दिल्ली में टिकट तय करने को स्क्रीनिंग कमेटी की मंगलवार को होने जा रही बैठक से पहले हरीश रावत के इस रवैये के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
वह अपने चुनाव क्षेत्र में काफी पहले से सक्रिय भी हैं। यह अलग बात है कि हरिद्वार सीट पर उन्होंने अपने पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत को टिकट देने की पैरवी भी की है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की दावेदारी भी सामने आई है। यद्यपि, कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा से पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ाने की अपेक्षा की थी। इसे लेकर दोनों ही पक्षों के समर्थकों में इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। इसके बाद हरीश रावत ने आगे टिप्पणी से गुरेज करते हुए लंबे समय तक इस विषय पर चुप्पी साधे रही। प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक होनी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भाग लेंगे।
माना जा रहा है कि कमेटी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल को अपनी संस्तुति के साथ केंद्रीय चुनाव समिति को भेज सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी पार्टी की ओर से विभिन्न स्तर पर कराए गए सर्वे, प्रदेश में विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं के फीडबैक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी। वर्तमान में दमदार समझे जाने वाले कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने से ही इन्कार कर रहे हैं, इससे पार्टी की चिंता बढ़ी हुई है।

हरीश रावत पहली बार अपना रुख किया सार्वजनिक
नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की इंटरनेट मीडिया पर डाली गई पोस्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा सुरक्षित सीट को लेकर पहली बार अपना रुख सार्वजनिक किया है। इस सीट पर दावेदारी पेश करना हो या चुनाव लड़ना, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य इनकार कर चुके हैं। यद्यपि, प्रदेश संगठन ने अपनी संस्तुति में उन्हें मजबूत प्रत्याशी माना है। इस सीट पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी दावेदार हैं। टम्टा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बेहद करीबी माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अब इस सीट पर यशपाल आर्य का समर्थन किया है। साथ ही उनके चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में प्रदीप टम्टा को स्वाभाविक दावेदार बताया है। साथ ही दोनों की विजय के लिए काम करने को अपना धर्म भी बता दिया।
हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को चुनाव के लिए क्रिकेट टीम की भांति कप्तान और कोच बताते हुए उनसे फ्रंट से नेतृत्व कर उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा भी की है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी क्षमता सीमित होती जा रही है। इसलिए पार्टी को उनकी उपयोगिता व क्षमता का आकलन कर उनसे अपेक्षा करने को भी कहा है।

 

 

Continue Reading

Previous: हरक सिंह रावत दूसरे समन पर भी ED के समक्ष नहीं हुए पेश, बताई ये वजह; पत्नी से कार्यालय में हो रही पूछताछ
Next: पौड़ी-हरिद्वार सीट ने बढ़ाई बेचैनी, लगातार घनघना रहे फोन; क्या बदल दिए जाएंगे प्रत्याशी?

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.