Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री का पूर्व निजी सचिव करोड़ों की ठगी में गिरफ्तार, बी वारंट पर देहरादून लाएगी पुलिस

Uk Fast Khabar March 15, 2024

दवाइयों के ई टेंडर दिलाने के नाम पर दवा कारोबारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में ठगी के चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इसी मामले में एक अन्य आरोपित पूर्व निजी सचिव के सहयोगी सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा को राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को जल्द ही दून पुलिस बी वारंट पर देहरादून लेकर आएगी। इसके लिए एक टीम राजस्थान भेजी गई है। गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सेक्टर-सात हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता रामकेवल ने नौ मार्च को मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय सहित, सौरभ वत्स व उसकी पत्नी नंदिनी वत्स, चालक शाहरुख खान, महेश माहरिया और सोनक माहरिया के खिलाफ 52 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी जेआर फार्मास्यूटिकल सिडकुल हरिद्वार में दवा की फैक्ट्री है। वर्ष 2022 में उनके पूर्व परिचित पटियाला (पंजाब) निवासी धीरज ऋषि ने उनकी मुलाकात सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा निवासी देहरादून से कराई। सौरभ वत्स ने खुद को उत्तराखंड सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी पद पर कार्यरत बताया। एक दिन सौरभ ने उनकी मुलाकात पीसी उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार माजरी माफी से मुख्यमंत्री कार्यालय में करवाई। सौरभ ने बताया कि प्रकाश चंद्र उपाध्याय मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव हैं। इसी दौरान सौरभ ने उनकी मुलाकात अपनी पत्नी नंदिनी वत्स, चालक शाहरुख खान वह सहयोगी महेश और उसके पुत्र से भी करवाई। आरोपितों ने टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपित प्रकाश चंद्र उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार माजरी माफी, मोहकमपुर, नेहरू कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर प्रकाश चंद्र, उसके सहयोगी सौरभ वत्स सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ राजस्थान के भीलवाड़ा प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपितों ने स्कूल ड्रेस एक्सपोर्ट व सरकारी व निजी स्कूलों में कपड़ा सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर भीलवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति व गांधीनगर स्थित इंपेक्स फर्म के संचालक रामलाल योगी से एक करोड़ 15 लाख रुपये ठग लिए थे। गिरोह के सदस्य महेश माहरिया ने शिकायतकर्ता रामलाल योगी को सौरभ वत्स व पीसी उपाध्याय से मिलवाया था। इस मामले में बुधवार को भीलवाड़ा पुलिस ने आरोपित सौरव वत्स उर्फ सौरव शर्मा निवासी मेन अम्बाला रोड, निकट राधकृष्ण मंदिर के पास सहारनपुर, यूपी वर्तमान निवासी अठूरवाला, जौलीग्रांट, थाना डोईवाला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड, यूपी व राजस्थान में हैं छह मुकदमे
गिरोह के सदस्यों के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छह मुकदमे दर्ज हैं। 10 अगस्त 2023 को पटियाला (पंजाब) के एसएसटी नगर निवासी संजीव कुमार देव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने तीन करोड़ 46 लाख रुपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 22 अगस्त 2023 को पटियाला (पंजाब) निवासी रजत पराशर निवासी गुरुनानक नगर ने एक करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा कराया। इसी तरह जयपुर राजस्थान के प्रतापनगर निवासी दीपमणि स्वर्णकार ने भी 13 अक्टूबर 2023 को देहरादून की शहर कोतवाली में आरोपितों के विरुद्ध 55 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं मुरादाबाद यूपी के सिविल लाइन थाने व थाना प्रतानगर भीलवाड़ा राजस्थान में भी आरोपितों के खिलाफ ठगी के मुकदमे दर्ज हैं।

जल्द गैंगस्टर के तहत भी होगा मुकदमा दर्ज
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिस तरह से आरोपितों ने फर्जी तरीके से धन अर्जित किया है, उसको देखते हुए उनके खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विवेचना में फर्जी दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

 

 

 

 

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना लोक पर्व फूलदेई, बच्चों ने बिखेरे फूल; सीएम धामी ने दी बधाई
Next: बदलने लगा मौसम का मिजाज, मैदानी क्षेत्र में बढ़ेगी तपिश; गर्मी के लिए हो जाएं तैयार

Related Stories

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

October 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी
  • भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII
  • “लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा
  • ‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.