Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के जंगलों में आग से ग्लेशियरों पर भी मंडरा रहा संकट- यशपाल आर्य

Uk Fast Khabar April 27, 2024

प्रदेश में जंगल की आग की बढ़ती घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के जंगलों में आग से ग्लेशियरों पर भी संकट मंडरा रहा है। पर्यावरणीय दृष्टि से यह अत्यंत हानिकारक है। वन और आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी हैरान करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शुक्रवार को अपने शासकीय आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से गर्मियों और सर्दियों में वन लगातार धधक रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में स्थिति इतनी भयावह हो गई कि सैकड़ों हेक्टेयर वन जल गए और हजारों हेक्टेयर पर खतरा मंडरा रहा है। यह हानि चिंता का विषय है। वनाग्नि से अमूल्य वन संपदा के साथ वन्य जीव, वृक्ष, वनस्पतियों, जल स्रोत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण बस्तियों तक आग पहुंचने से मवेशियों पर भी संकट है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में निष्क्रिय है। जंगल की आग की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सरकार मात्र खानापूरी कर रही है। वनाग्नि से निपटने को पहले अथवा बाद में कार्ययाेजना नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जितना चुनाव प्रचार पर ध्यान दे रहे हैं, उतना इस समस्या के समाधान को लेकर उदासीन हैं। वातावरण में धुंध होने से दमा और श्वास के मरीजों के लिए दिन-प्रतिदिन स्थिति बदतर हो रही है। बुजुर्गों से लेकर युवा व्यक्ति भी संक्रमण के शिकार हैं।

फायरवाचर की नहीं की भर्तियां
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने कुल समय पहले बड़ी संख्या में फायरवाचर की भर्ती पर बल दिया था, लेकिन ये भर्तियां दिखाई नहीं दे रही हैं। वन विभाग व उसकी अग्निशमन शाखा की तैयारी इस बार शून्य है। प्रदेश में 67 प्रतिशत जंगल हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इस समस्या को लेकर दृष्टि का अभाव होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में की मेहनत
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत आंक रही है। सभी सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम किया। इससे पार्टी और प्रत्याशियों के पक्ष में वातावरण बना और इसका चुनाव में लाभ भी मिला है।

Continue Reading

Previous: आगामी 10 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इस बार बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा
Next: उत्तराखंड में विकराल हुई जंगल की आग, सेना ने संभाला मोर्चा; सीएम आज हल्द्वानी में करेंगे समीक्षा बैठक

Related Stories

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

January 27, 2026
देहरादून ब्रेकिंग: जिले में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून ब्रेकिंग: जिले में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

January 27, 2026
घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर.

घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर.

January 27, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान

January 27, 2026
देहरादून ब्रेकिंग: जिले में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून ब्रेकिंग: जिले में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

January 27, 2026
घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर.

घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर.

January 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

January 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, जानिए क्या हुए नए प्रावधान
  • देहरादून ब्रेकिंग: जिले में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र
  • घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर.
  • मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.