Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM पुष्कर सिंह धामी ने किया वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ, शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्वांजलि।

Uk Fast Khabar November 10, 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इसके उपरान्त सीएम धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुचे जहां पर उन्होने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रूपये से बढाकर 50 रूपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटाप के अन्तर्गत प्रदेश की सडकों को गडडा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करेगी इसी को ध्यान मे रखते हुये इस मिशन की घोषणा की। हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने की घोषणा की जिसकी स्थापना उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मे होगी साथ ही मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे दर्शक दीर्घा मे टीन शेड लगाने व बलूटी गांव सडक मार्ग स्व0 पं नारायण दत्त तिवारी के नाम रखने की घोषणा की।
मिनी स्टेडियम मे सम्बोधित करते हुये मुख्यमत्री धामी ने सभी को राज्य स्थापना की बधाई देते हुये उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों व आन्दोलकारियों को जिन्होने प्रदेश के लिए सर्वोच्च बलिदान किया उन्हे नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य अतुलनीय प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर्व है वही दूसरी ओर प्राकृतिक आपदायें भी समय-समय पर हमारी परीक्षायें लेती रहती है। पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण आयी आपदा एक इसका उदाहरण है। जिसमें कई लोगों ने जान गवाई जो अत्यन्त दुखद है।उन्होने दैवीय आपदा मे मृतको के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुये कहा कि मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सम्बन्धित परिवारो को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने आपदा के समय आगे रहकर लोगों की मदद करने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, जिला प्रशासन, स्वयं सेवकों आदि सभी की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति को बहुब भूमिका का निर्वहन करना है। पीएम मोदी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्व है कि इस दशक की शुरूआत मे जो विकास की रफ्तार हमने पकडी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होने कहा जब में जीवन के 21 वे वर्ष मे था और अपने भविष्य और राष्ट के लिए सपने देखता था उसी तरह आज मे इस प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में हम सभी के 21 वर्ष के युवा उत्तराखण्ड के लिए सपने देख रहे है। सीएम धामी ने कहा मै एक ऐसे उत्तराखण्ड का सपना देख रहा हूं जहां सभी लोग सुखी हों, स्वस्थ्य हो और मंगल के साक्षी बने और किसी को भी दुख का भागी ना बनना पडे। उन्होने कहा इस प्रदेश को बनाने में हमारी मातृशक्ति की कितनी बडी भूमिका रही है यह बात किसी से छिपी नही है मै अपने इस प्रदेश की मातृशक्ति को भी प्रणाम करता हूं। सीएम धामी ने कहा हमने आजीविका मिशन से जुडी महिलाओं को मजबूती के लिए 118 करोड का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुचेगा।उन्होने कहा कार्बेट पार्क मे अब तक युवा ही सफारी के दौरान पर्यटकों को गाइड करते थे लेकिन अब पार्क मे महिलायें भी पर्यटकों को सफारी कराते दिख रही हैं। वर्तमान मे 8 महिला गाइड व 25 महिला डाइवर कार्य कर रही है। उनहोने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश मे और अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोडा जाए। महिलाओ को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मानसम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे हम लगातार काम कर रहे है। उन्होने कहा हमने विधावा, मिशक्त, दिव्यांग महिलाओ को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने हेतु मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना शुरू की है। उन्होने कहा हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलूरौतेली और आंगनबाडी पुरस्कार की राशि को बढाकर 51 हजार कर दिया गया है साथ ही नन्दागौरा योजना के तहत 2015 से 17 तक के वंचित रह गई 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड की स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रदेश की महान जनता के आर्शीवाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच वर्षो मे केन्द्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमे बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड मे सडक मार्गो का विकास किया जा रहा है वही पहाड मे रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओ की सौगात दी है।

Continue Reading

Previous: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी ।
Next: हल्द्वानी में लगाया गया मतदाता जागरूकता स्टाल, दी गई जानकारी।

Related Stories

किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत

किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत

June 6, 2026
मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।

मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।

June 6, 2026
आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट

आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट

June 6, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत

किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत

June 6, 2026
मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।

मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।

June 6, 2026
आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट

आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट

June 6, 2026
हरिद्वार में बड़ा चमत्कार, गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला 1 किमी बही, लोगों ने डेड बॉडी समझी, जानें फिर क्या हुआ?

हरिद्वार में बड़ा चमत्कार, गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला 1 किमी बही, लोगों ने डेड बॉडी समझी, जानें फिर क्या हुआ?

June 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत
  • मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।
  • आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट
  • हरिद्वार में बड़ा चमत्कार, गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला 1 किमी बही, लोगों ने डेड बॉडी समझी, जानें फिर क्या हुआ?
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.