Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी सरकार की कैबिनेट में इस मास्टर प्लान को मिली मंजूरी, औली आने वाले पर्यटकों को बड़ा तोहफा

Uk Fast Khabar September 13, 2023

चमोली जिले में समुद्र तल से 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा केंद्र औली अब नए कलेवर में निखरेगा। कैबिनेट ने इस कड़ी में औली विकास प्राधिकरण के गठन को हरी झंडी दे दी है। प्राधिकरण अब मास्टर प्लान के अनुरूप औली को स्कीइंग के विश्व स्तरीय गंतव्य की दृष्टि से विकसित करेगा। साथ ही औली की धारण क्षमता के अनुरूप वहां पर्यटन व स्कीइंग के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। औली का लगभग 1300 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा दक्षिणमुखी स्लोप देश ही नहीं, विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्लोप में शामिल है। बर्फबारी कम होने की दशा में कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीनें यहां स्थापित की गई हैं। वहां 25 हजार किलोलीटर क्षमता की कृत्रिम झील भी है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को फिनिशिंग प्वाइंट से स्टार्ट प्वाइंट तक ले जाने को चेयर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग स्पर्धाएं औली में हो चुकी हैं। न केवल स्कीइंग, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी औली मुख्य केंद्र है।

औली विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव
इस सबके दृष्टिगत सरकार ने औली का मास्टर प्लान तैयार कर इसके अनुरूप इसे संवारने का निर्णय लिया है। इसके क्रियान्वयन के लिए औली विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया, जिसे विमर्श के बाद स्वीकृति दे दी गई। औली को स्कीइंग गंतव्य के रूप में विकसित करने को स्कीइंग गंतव्य कार्य योजना और इसके क्रियान्वयन का जिम्मा प्राधिकरण के पास होगा। चमोली के जिलाधिकारी इस प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे, जबकि जिला पर्यटन विकास अधिकारी सदस्य सचिव की भूमिका में रहेंगे। औली के लिए तैयार हो रहे मास्टर प्लान का अनुमोदन करने के बाद प्राधिकरण ही इसे धरातल पर उतारेगा। यही नहीं, औली को विश्व स्तरीय स्कीइंग गंतव्य बनाने के साथ ही वहां के पर्यटन विकास के दृष्टिगत इस क्षेत्र की धारण क्षमता को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जाएंगे।

बदरी-केदार के महात्म्य से परिचित होंगे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम नए कलेवर में निखर चुका है, जबकि बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के अनुरूप निखारने का काम जारी है। आने वाले दिनों में दोनों धामों में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु इनके महात्म्य से भी परिचित होंगे। इस कड़ी में बदरीनाथ व केदारनाथ धामों में पैदल मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रकार की कलाकृतियां व मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनके माध्यम से श्रद्धालु इन धामों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। कलाकृतियों व मूर्तियों की स्थापना के दृष्टिगत कैबिनेट ने यह जिम्मा बदरीनाथ व केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी कंपनी आईएनआई डिजाइन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड को देने पर मुहर लगाई है। कंपनी से 6.5 प्रतिशत की दर से एकल स्रोत के माध्यम से कंसल्टेंसी सेवाएं ली जाएंगी।

औली के विकास को प्राधिकरण का गठन क्रांतिकारी कदम: भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने औली विकास प्राधिकरण के गठन के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से औली में स्कीइंग के लिए मौजूदा आधारभूत संरचना में बड़े पैमाने पर सुधार होगा। साथ ही विश्वास जताया कि यह प्रयास औली के लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य स्थल की पहचान को विश्व में शीर्ष पर पहुंचाएगा। साथ ही इससे स्थानीय निवासियों की आर्थिकी भी संवरेगी।

Continue Reading

Previous: उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य में 200 करोड़ के निवेश पर मिलेगी सब्सिडी, 10 वर्ष का रखा लक्ष्य
Next: इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री जौर्जिया मेलोनी के बारे में रोचक तथ्य

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.