Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘माननीय’ बनाने के सपने दिखाता था शातिर ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, उगले चौंकाने वाले राज

Uk Fast Khabar May 5, 2026

पुलिस ने राजनैतिक पार्टियों में पद और टिकट दिलाने के एवज में ठगी करने वाले शातिर को अरेस्ट किया है.

देहरादून: एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर एक महिला जनप्रतिनिधि से ठगी की थी. आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों से जुडे वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों, करीबियों के संबंध में जानकारी जुटाई थी. आरोपी पर कई अन्य राज्यों में भी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं से पद व टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है. साथ ही आरोपी के उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में होने की जानकारी मिली है.

बता दें कि भावना पांडे ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कनिष्क सिंह नाम का एक व्यक्ति ने खुद को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे और पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई. 13 अप्रैल को व्यक्ति ने अपने एक साथी को पीड़िता के आवास पीनाकिल रेजिडेंसी जाखन भेजा गया, जहां वादिनी से 25 लाख रुपए लिया गया. धनराशि लेने के बाद व्यक्ति कनिष्क ना तो उनका फोन उठा रहा है ना ही उनके पैसे वापस लौटा रहा है. व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पहले भी कई राज्यों में बड़े नेताओं के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई.

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया. धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर के माध्यम से ठगी की घटना में शामिल आरोपी के संबंध में जानकारी की गई तो घटना में शामिल मुख्य आरोपी के उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने और राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे एक मॉल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई. प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि आरोपी का असली नाम गौरव कुमार है और वह मूल रूप से अमृतसर पंजाब का रहने वाला है. उसके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी राजनैतिक पार्टियों से जुडे उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं और उनके करीबियों/सहयोगियों के संबंध में जानकारियां जुटाई गयी थी. इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो साल 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था. वर्तमान समय में भी पदाधिकारी का काफी करीबी होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई. जिस पर उसके द्वारा कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई, उसके बाद neta.com साइट पर जाकर राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और अपने 3 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं.

उनके साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. आरोपी ने खुद राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए साल 2017 में जयपुर राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग एक करोड़ 90 लाख और 12 लाख रुपए लिए गए. साल 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 3 लाख रुपए लिए गए.आरोपी ने अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिए जाने की बात बताई गई है. जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Continue Reading

Previous: कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, समृद्ध विरासत के आगे नतमस्तक हुए लोग
Next: पंजाब: अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर धमाका, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Related Stories

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान

October 20, 2026
केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन

October 20, 2026
11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

October 20, 2026
‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया

October 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए तकनीक का सहारा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तैयार कर रहा विशेष प्लान
  • केदारनाथ में 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स तैयार, अब अगले चरण में बड़े स्तर पर होगा उत्पादन
  • 11 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा
  • ‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’, ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.