Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धुंध की चादर में लिपटी केदारनगरी का मनमोहक नजारा, फूलों से सज रहा बाबा का दरबार

Uk Fast Khabar September 8, 2026

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जा रही है. अभी तक 14.83 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है. बारिश, ठंडी हवाओं और घने कोहरे के बीच बाबा केदार की नगरी इन दिनों अद्भुत रूप में नजर आ रही है. पहाड़ों पर पसरी धुंध के बीच मंदिर परिसर से उठते बाबा के जयकारे और दर्शन के लिए उमड़ते श्रद्धालु केदारधाम में आस्था और प्रकृति के अनूठे संगम का एहसास करा रहे हैं. मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम नहीं थम रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे तीर्थयात्री बारिश के बीच भी बाबा केदार के दर्शन के लिए कतारों में डटे हैं.

बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की तादाद: केदारनाथ धाम में अब तक 14 लाख 83 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. यात्रा लगातार जारी रहने से धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है. बारिश और कोहरे के कारण जहां पहाड़ों की चोटियां धुंध में गुम हो रही हैं, वहीं घाटी में पसरी सफेद धुंध के बीच केदारनाथ मंदिर का दृश्य श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रहा है.

हजारों टन फूलों से सज रहा बाबा का दरबार: यात्रा के बीच केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाने का काम भी चल रहा है. मंदिर की साज-सज्जा के लिए बड़ी मात्रा में रंग-बिरंगे फूल मंगाए गए हैं. फूलों से सज रहा बाबा केदार का दरबार दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है. बारिश से भीगे फूल, मंदिर के पीछे कोहरे में छिपे पहाड़ और चारों ओर गूंजते बाबा के जयकारे धाम की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं.

अलग ही रंग में दिखाई दे रहा बाबा का धाम: केदारनाथ में इस समय प्रकृति अपने अलग ही रंग में दिखाई दे रही है. कभी बारिश की बूंदें, तो कभी अचानक घना कोहरा पूरे धाम को अपनी आगोश में ले रहा है. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था मौसम की हर चुनौती पर भारी पड़ रही है. दर्शन के लिए पहुंच रहे तीर्थयात्री ठंड और बारिश के बीच अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं.

केदारनाथ धाम का मनमोहक नजारा (Photo-ETV Bharat)

मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट: मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन भी यात्रा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

तीर्थयात्रियों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. यात्री यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी लेते रहें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर प्रशासन एवं संबंधित विभागों का सहयोग लें.
-विशाल मिश्रा, डीएम, रुद्रप्रयाग-

बारिश और कोहरे के बीच केदारनाथ धाम का बदला हुआ स्वरूप जहां प्रकृति की खूबसूरती को सामने ला रहा है, वहीं लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था यह संदेश दे रही है कि मौसम की चुनौतियां भी बाबा के दरबार तक पहुंचने के संकल्प को डिगा नहीं पा रही हैं.

Continue Reading

Previous: हरिद्वार में नाले में बही दो बच्चियां, एक को लोगों ने बचाया, दूसरी की तलाश जारी
Next: अव्यवस्थाओं का शिकार आयुर्वेद विवि! पीसीएस अफसर पद छोड़ने को मजबूर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर सिस्टम मौन!

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.