Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएचसी सेंटर में कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन के हंगामे के बाद आया नया मोड़, आई ये सच्चाई सामने

Uk Fast Khabar May 16, 2026

मंगलौर में सीएचसी सेंटर में मरीज के फर्श पर लेटे होने के मामले में नया मोड़ आ गया है.

हरिद्वार: रुड़की के मंगलौर में सीएचसी सेंटर में विधायक काजी निजामुद्दीन के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के फर्श पर लेटे होने के मामले को पूर्व नियोजित बताया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर की ओर से जारी किए गए बयान और सीसीटीवी फुटेज मुताबिक मरीज विधायक की गाड़ी अस्पताल में घुसने से ऐन पहले ही बेंच से उठकर फर्श पर लेटा था. जबकि विधायक के अस्पताल में पहुंचने पर काफी घंटों पहले से फर्श पर लेटे होने की बात कही गई. सीसीटीवी फुटेज में भी मरीज दिलशाद विधायक काजी निजामुद्दीन के आने से ऐन पहले ही फर्श पर लेटता हुआ दिख रहा है. गौरतलब है कि मंगलौर विधायक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए हंगामा किया था. जिसके बाद अब सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.

जानिए क्या था पूरा मामला: बीते गुरुवार को एक टीबी पीड़ित मरीज उपचार के लिए अपनी पत्नी के साथ मंगलौर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे सही उपचार नहीं दिया. वो अस्पताल के बाहर ही तड़पता रहा. मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन इसकी शिकायत की गई. इसके बाद काजी निजामुद्दीन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने देखा कि मरीज फर्श पर लेटा हुआ तड़प रहा था.

आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद स्ट्रेचर की हालत इतनी जर्जर थी कि वह इस्तेमाल के लायक भी नहीं थे. विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के स्ट्रेचर पर गंदगी थी और डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे थे. उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना भी बताया था. उन्होंने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मामले पर क्या बोले हरिद्वार सीएमओ: सीएमओ आरके सिंह ने दावा किया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सामने आया कि यह पूरा मामला पूर्व नियोजित था. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में यह खुलासा हुआ है. जो मरीज लापरवाही का आरोप लगाया है वो विधायक के पहुंचने से कुछ देर पहले ही अस्पताल पहुंचा था. विधायक के पहुंचने से पहले ही वो अस्पताल में नीचे लेट गया.

उसने विधायक को भी गलत जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें, विधायक ने भी दी थी, उनसे फोन पर बात भी हुई थी. लेकिन जब जांच कराई गई तो मरीज अस्पताल में भर्ती होने की जिद कर रहा था. टीबी के मरीज को साधारण अस्पताल में भर्ती नहीं कर सकते. इसलिए उन्हें जिले के टीबी का इलाज करने वाले सरकारी अस्पताल में जाने को कहा गया था.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
Next: इंडस्ट्री क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की आशंका, अलर्ट मोड में श्रम विभाग, श्रमिकों से की ये अपील

Related Stories

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026
PM मोदी नीदरलैंड में टेक, एनर्जी और ट्रेड संबंधों पर चर्चा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए तैयार

PM मोदी नीदरलैंड में टेक, एनर्जी और ट्रेड संबंधों पर चर्चा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए तैयार

May 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • PM मोदी नीदरलैंड में टेक, एनर्जी और ट्रेड संबंधों पर चर्चा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए तैयार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.