Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विवाद में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने कोतवाली का किया घेराव, सख्त कार्रवाई की मांग

Uk Fast Khabar May 22, 2026

खटीमा में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद लोगों में खासा आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की.

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा पंजाबी कॉलोनी में रास्ते अतिक्रमण एवं बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर उपजे विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं. बीते दिनों हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कोतवाली पहुंचे आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

खटीमा पंजाबी कॉलोनी में बीते दिन जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोग खटीमा कोतवाली पहुंचे और आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 14 पंजाबी कॉलोनी निवासी सीता पत्नी दीनदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि क्षेत्र के ही सचिन रघुवंशी और संदीप रघुवंशी पुत्र सतीश रघुवंशी ने एक राय होकर उनके देवर विवेक कुमार, सास ललिता देवी और पुत्री दीपिका पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था.

घटना में विवेक कुमार और ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को विवेक कुमार की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच रास्ते और अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के बाद प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी परिवार के घर के आगे किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया. मृतक विवेक कुमार खटीमा स्टांप वेंडर एवं अरायजनवीस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी था.

मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से अपने दो छोटे बेटों के पालन-पोषण के लिए सहायता की अपील की है. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक भुवन चंद्र कापड़ी भी कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों को हत्या की धारा बढ़ाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पूरे घटनाक्रम के दौरान कोतवाली और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे.

Continue Reading

Previous: हीट वेव अलर्ट: नैनीताल जनपद के तीन विकास खंडों में स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी
Next: ईंधन बचाने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट की खास पहल, हर शुक्रवार को वर्चुअल होगी सुनवाई

Related Stories

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

July 2, 2026
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

July 2, 2026
मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

July 2, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

July 2, 2026
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

July 2, 2026
मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

July 2, 2026
मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता

मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता

July 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस
  • बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत
  • मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप
  • मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.