Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

Uk Fast Khabar June 8, 2026

मसूरी माल रोड पर हुड़दंग का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, आरोपी युवक ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर शराब की बोतल लहराते हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन हुआ है. मसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया है. वहीं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले युवक का चालान भी किया गया है.

मसूरी की माल रोड पर हुड़दंग का मामला: जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके17-डब्लू-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताई थी और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

पुलिस ने हुड़दंग में इस्तेमाल कार सीज की: मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. पुलिस टीम ने वीडियो की जांच कर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान की. इसके बाद संबंधित वाहन को तलाश कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया.

कार की सनरूफ पर शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान: पुलिस जांच में कार की सनरूफ पर बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक की पहचान शिवम पुत्र सोमपाल निवासी अकबरपुर कालसो, भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई. उसके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, जिसके बाद उसे भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई.

सोशल मीडिया पर नजर रख रही है पुलिस: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी निगरानी के दौरान उक्त वीडियो संज्ञान में आया और तत्काल कार्रवाई की गई. मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. ऐसे में पुलिस कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर बनाए हुए है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, शराब के नशे में उत्पात या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मसूरी पुलिस की पर्यटकों से अपील: मसूरी पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें. यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जिससे जनसुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो. पुलिस ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी. गौरतलब है कि माल रोड पर हुड़दंग का यह वीडियो शुक्रवार रात का था. शनिवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि पर्यटन नगरी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Continue Reading

Previous: अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Next: उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

Related Stories

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

October 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
  • जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट
  • पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.