Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में इन प्राइवेट स्‍कूलों पर हो सकता है एक्‍शन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uk Fast Khabar May 29, 2025

प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करने वाले शिक्षण संस्थान नपेंगे। सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी निजी विद्यालयों में इस अधिनियम के अंतर्गत होने वाले प्रवेश के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने अधिनियम का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बुधवार को शासकीय आवास पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुपालन को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निजी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्र-छात्राओं को आरटीई के अंतर्गत प्रवेश देने होंगे।
इसकी जिम्मेदारी जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी व ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। डॉ. रावत ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में आरटीई के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर एनओसी निरस्त की जाएगी। इसके लिए। विभागीय अधिकारियों को सभी निजी शिक्षण संस्थानों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिये मुख्य शिक्षा अधिकारी को सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। वे विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक स्टाफ की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से भी समय-समय पर निजी स्कूलों में आरटीई का पालन नहीं करने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। साथ ही आयोग की ओर से कई सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। बैठक में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा गीता खन्ना ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण कानून एवं आरटीई अधिनियम को प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में कड़ाई से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि आरटीई अधिनियम संबंधी शिकायतों के लिए विभाग एक पोर्टल तैयार करे, ताकि शिकायतों का नियमित रूप निस्तारण हो। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में शिकायत एवं सुझाव पेटिका लगाने पर बल दिया गया।
बैठक में शिक्षा महानिदेशक अभिषेक रोहिला, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव डा एसके बर्णवाल, अनु सचिव डा एसके सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा मुकुल सती, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरौला, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: उमसभरी गर्मी के बीच देहरादून में अघाेषित बिजली कटौती, शहर और देहात दोनों जगह आंख-मिचौली का खेल
Next: पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादलों का डेरा, दो जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.