Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

डवेंचर प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगे एयरो स्पोर्ट्स..

Uk Fast Khabar November 13, 2025

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक खेलों पर जोर दिया जा रहा है। ट्रैकिंग और वाटर राफ्टिंग के बाद, अब एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन विभाग पैरा जंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे खेलों को शुरू करने की योजना बना रहा है। ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में एयरो स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सके।


Parapente

प्रदेश का नैसर्गिक सौंदर्य बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस पर्यटन के साथ यदि रोमांच जुड़ जाए तो इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा बल्कि इससे रोजगार भी बढ़ेगा, सेवा क्षेत्र में उछाल आएगा, साथ ही इससे उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर भी अपना अलग नाम बना सकेगा।

प्रदेश में साहसिक खेलों व रोमांच के शौकीन पर्यटकों की संख्या में बढ़ावा देखने को मिला है। ट्रैकिंग के लिए तो पहले से ही उत्तराखंड प्रसिद्ध है अब वाटर राफ्टिंग जैसा साहसिक खेल भी यहां की पहचान बन चुका है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमूमन हर शनिवार व रविवार को दिल्ली समेत आसपास के राज्यों के युवा बड़ी संख्या में टनकपुर व शिवपुरी आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग करने पहुंच रहे हैं।

साथ ही प्रदेश में इस समय कई स्थानों पर बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फाक्स जैसे साहसिक खेल रोमांच के शौकीनों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसे देखते हुए अब नागरिक उड्डयन विभाग प्रदेश में एयरो स्पोट् र्स को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके तहत विभाग पैरा जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, फ्री फाल जैसे साहसिक खेल व जायरोकाप्टर के जरिये पर्यटकों को रोमांच देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

इस समय प्रदेश में मसूरी, मुक्तेश्वर, शिवपुरी, टनकपुर, नैनीताल आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां साहसिक खेल गतिविधियां निजी क्षेत्र के जरिये संचालित हो रही हैं। अब विभाग नए क्षेत्रों को भी चिह्नित कर रहा है। विभाग ने एयरो स्पोट् र्स को बढ़ावा देने को अपनी गेम चेंजर योजनाओं में भी शामिल किया है। इसके लिए नागरिक उड्डयन व पर्यटन विभाग मिलकर कार्ययोजना बना रहे हैं।

इन स्थानों पर किया जाएगा प्रोत्साहित

नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके तहत ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, बेदनी बुग्याल, मुक्तेश्वर व टिहरी।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य गठन के दौरान राज्य में तकरीबन 1.10 करोड़ पर्यटक आते थे। अब इनकी संख्या तकरीबन छह करोड़ पहुंच गई हैं। इनमें डेढ़ लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

“प्रदेश में एयरो स्पाेट् र्स के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।”

                                                                                                                                                   -सचिन कुर्वे, सचिव नागरिक उड्डयन।

Continue Reading

Previous: यूटीईटी 2025 रिजल्ट आउट: फर्स्ट लेवल में बढ़ोतरी, सेकेंड लेवल में कमी..
Next: सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत, उत्तराखंड में 7 हजार कर्मियों का स्थायीकरण तय..

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.