Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भारत में अपने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना चाहती है अफगान टीम, BCCI से मांग रही इजाजत, लखनऊ में आयोजित करना चाहती है मैच

Uk Fast Khabar December 28, 2023

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) भारत में फिर से अपने टूर्नामेंट आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संपर्क में है। इससे पहले एसीबी अपने टूर्नामेंट भारत में लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और देहरादून में आयोजित कर चुका है।
एसीबी ने बदला था रुख-
हालांकि पिछले साल से उसने अपनी मेजबानी वाले अंतरराष्ट्रीय मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले हैं। 2021 के अगस्त में अफगानिस्तान में तालिबान का प्रभुत्व हो गया था और इसके बाद से एसीबी ने अपना रुख बदला था। पिछले साल नवंबर में एसीबी ने यूएई में अगले पांच साल तक अपनी घरेलू सीरीज कराने का करार किया था, लेकिन अब उसका मन फिर बदला हुआ नजर आ रहा है।

अफगानिस्तान में नहीं खेलना चाहती कोई टीम-
एसीबी के सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को अगले साल टी-20 विश्व कप के बाद जुलाई में बांग्लादेश के विरुद्ध टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट की सीरीज खेलनी है। मालूम हो कि अफगानिस्तान के राजनीतिक और भौगोलिक हालात के कारण कोई अन्य टीम वहां पर मैच खेलने नहीं जाती।

दूसरे देशों में सीरीज आयोजित करता है अफगानिस्तान-
सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान अपनी घरेलू सीरीज दूसरे देशों में आयोजित करता आया है। आईसीसी से मान्यता मिलने के बाद उसने कई वर्षों तक भारत को अपना बेस बनाया था। उसकी अंतरराष्ट्रीय टीम यहां अभ्यास करती थी और यहीं पर अपने अंतरराष्ट्रीय मैच भी आयोजित करती थी।

बीसीसीआई ने की अफगानिस्तान की मदद-
बीसीसीआई ने भी अपने पड़ोसी देश के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी मदद की थी। हालांकि इसके बाद एसीबी ने दूसरे देशों की ओर रुख कर दिया था। एसीबी सूत्र ने कहा कि हमारे क्रिकेट संघ ने भारत सरकार के जरिये बातचीत को आगे बढ़ाया है और यह उच्च स्तरीय बातचीत आखिरी स्तर पर है। जल्द ही इस पर घोषणा हो सकती है।

लखनऊ में खेलना चाहती है एसीबी मैच-
एसीबी अपने मैच लखनऊ में खेलना चाहता है क्योंकि वहां का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम काफी अच्छा है और वहां मैच आयोजित कराने में लागत भी कम आती है। हालांकि आयोजन स्थल फाइनल करने से पहले जुलाई में होने वाली वर्षा को भी ध्यान में रखा जाएगा क्योंकि उस समय भारत में कई स्थानों पर बारिश का मौसम रहता है।

बीसीसीआई अधिकारी ने बयान देने से किया इंकार-
जब इस बारे में बीसीसीआई के पदाधिकारी से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। हालांकि अफगानी टीम दक्षिण अफ्रीका में चल रही टेस्ट सीरीज के बाद भारत के विरुद्ध उसी की धरती में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी मेजबानी भारत करेगा।

Continue Reading

Previous: कप्तानी में अब भी एक नंबर Virat Kohli, किंग कोहली ने Rohit Sharma से कहा कुछ ऐसा, कि आउट होकर बल्लेबाज लौटा पवेलियन
Next: उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन, चेकिंग होगी जबरदस्त; परिवहन विभाग की आठ टीमें हुई गठित

Related Stories

Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

April 2, 2026
हनुमान जन्मोत्सव: मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा, भंडारे और महाआरती का किया जाएगा आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव: मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा, भंडारे और महाआरती का किया जाएगा आयोजन

April 2, 2026
Iran-Israel War: छह साल की निदा ने पेश की मिसाल, ईरान को दान दी अपनी गुल्लक, देखकर लोगों ने भी की मदद

Iran-Israel War: छह साल की निदा ने पेश की मिसाल, ईरान को दान दी अपनी गुल्लक, देखकर लोगों ने भी की मदद

April 2, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

April 2, 2026
हनुमान जन्मोत्सव: मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा, भंडारे और महाआरती का किया जाएगा आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव: मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा, भंडारे और महाआरती का किया जाएगा आयोजन

April 2, 2026
Iran-Israel War: छह साल की निदा ने पेश की मिसाल, ईरान को दान दी अपनी गुल्लक, देखकर लोगों ने भी की मदद

Iran-Israel War: छह साल की निदा ने पेश की मिसाल, ईरान को दान दी अपनी गुल्लक, देखकर लोगों ने भी की मदद

April 2, 2026
Chardham Yatra: खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध

Chardham Yatra: खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध

April 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
  • हनुमान जन्मोत्सव: मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा, भंडारे और महाआरती का किया जाएगा आयोजन
  • Iran-Israel War: छह साल की निदा ने पेश की मिसाल, ईरान को दान दी अपनी गुल्लक, देखकर लोगों ने भी की मदद
  • Chardham Yatra: खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.