Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू

Uk Fast Khabar June 23, 2026

मसूरी नगर पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कथित खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, पालिका परिसर की बढ़ाई गई निगरानी

मसूरी: दिल्ली महापौर कार्यालय को लगातार मिल रहीं बम से उड़ाने की धमकियों के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हड़कंप मचा हुआ है. मसूरी नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली. धमकी भरे मेल में नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है. साथ ही उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों का भी उल्लेख किया गया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.

आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिला संदिग्ध मेल: जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक संदिग्ध मेल मिला है. मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है. जिसमें नगर पालिका कार्यालय, देहरादून और दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप: ई-मेल में आपत्तिजनक और उकसाऊ भाषा का प्रयोग करते हुए कई स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है. मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई.

सुरक्षा एजेंसियों के खड़े हुए कान: उधर, बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी. नगर पालिका कार्यालय के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. वहीं, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है.

“मसूरी नगर पालिका से संबंधित एक ई-मेल प्राप्त हुआ है. जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई है. सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए गए हैं और नगर पालिका परिसर समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.“- देवेंद्र चौहान, कोतवाल, मसूरी

“धमकी भरे मेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. साइबर विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों की मदद से ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.“- देवेंद्र चौहान, कोतवाल, मसूरी

साइबर जांच एजेंसियां भी सक्रिय: प्रारंभिक जांच में ये भी देखा जा रहा है कि ई-मेल वास्तव में किस स्थान से भेजा गया और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या फिर यह केवल अफवाह फैलाने की कोशिश है.

पुलिस साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर तकनीकी जांच कर रही है. कोतवाल देवेंद्र चौहान ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.

प्रशासन की लोगों से अपील

किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें. किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों की मानें तो ई-मेल की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग, सर्वर डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है. यदि धमकी वास्तविक पाई जाती है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Continue Reading

Previous: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े हत्थे, पुलिस की पूछताछ में उगले कई राज
Next: हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.