Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कई हेक्‍टेयर जंगल खाक होने के बाद विभाग को हुआ अहसास, वन और जन के बीच है कुछ खटास

Uk Fast Khabar May 1, 2024

‘जब जागो तभी सवेरा।’ वन विभाग पर यह कहावत सटीक बैठती है। लंबी प्रतीक्षा के बाद उसे अहसास हुआ है कि वन और जन के मध्य रिश्तों में कुछ खटास है, जिसे दूर करने की अब उसने ठानी है। इसी कड़ी में वनों को आग से बचाने के दृष्टिगत बेहतर कार्य करने वाली वनाग्नि प्रबंधन समितियों को पारितोषिक देने का निश्चय किया गया है। इस फायर सीजन के बाद ऐसी 39 समितियों को 22.75 लाख रुपये की धनराशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही वन पंचायतों में औषधीय व सगंध पादपों की खेती को 625 करोड़ का प्रोजेक्ट को पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है। वृक्ष संरक्षण अधिनियम में भी संशोधन कर आमजन को राहत दी गई है। सरकार को उम्मीद है कि इन प्रयासों से वह वनों की सुरक्षा में आमजन का सक्रिय सहयोग हासिल कर सकेगी।

वन और जन के मध्य रहा है मजबूत रिश्ता
एक दौर में 71.05 प्रतिशत वन भूभाग वाले उत्तराखंड में वन और जन के मध्य मजबूत रिश्ता रहा है। यहां के लोग वनों से अपनी आवश्यकताएं पूरी करने के साथ ही इन्हें निरंतर पनपाते भी थे। वन अधिनियम 1980 के अस्तित्व में आने के बाद वन-जन के इस रिश्ते में दूरी बढ़ी। ऐसा नहीं है कि यहां के लोग वनों की सुरक्षा में सहयोग नहीं देते, लेकिन इसमें वर्ष 1980 से पहले जैसी बात नहीं हैं। इसके पीछे वनों के सरकारीकरण का भाव समाहित है। यही कारण भी है कि वनों की आग और तस्करों से सुरक्षा के मामले में जिस तरह का जनसहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा। लंबी प्रतीक्षा के बाद सरकार को इसका अहसास हुआ और पिछले वर्ष से उसने कुछ कदम उठाने प्रारंभ किए। इसी कड़ी में वृक्ष संरक्षण अधिनियम में संशोधन करते हुए केवल 15 वृक्ष प्रजातियों को ही प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया। पहले इनकी संख्या 27 थी। शेष प्रजातियों को छूट के दायरे में रखा गया है, ताकि किसी व्यक्ति को आवश्यकता पडऩे पर पेड़ काटना पड़े तो उसे अनुमति के लिए विभाग के चक्कर न काटने पड़ें। इसके साथ ही राज्य की 11215 वन पंचायतों को आजीविका से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए वन पंचायतों के अधीन वन क्षेत्रों में औषधीय व सगंध पादपों की खेती कराने को कदम उठाए जा रहे हैं। इस खेती की निकासी और मार्केटिंग का जिम्मा भी वन पंचायतों को दिया गया है।

एक और महत्वपूर्ण कदम
सरकार के इन कदमों को आमजन को वन से जोडऩे के तौर पर देखा जा रहा है। अब इसमें एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है। वनों की आग से सुरक्षा के दृष्टिगत ग्राम स्तर पर वनाग्नि प्रबंधन समितियां गठित की गई हैं। अभी तक संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में 415 समितियां गठित की जा चुकी हैं। अग्नि नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए इन समितियों को राज्य स्तर पर पारितोषिक देने का निश्चय किया गया है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार अग्निकाल में बेहतर कार्य के लिए 39 वनाग्नि प्रबंधन समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें एक लाख की राशि के 13 प्रथम पुरस्कार, 50 हजार के राशि के 13 द्वितीय और 25 हजार रुपये की राशि के 13 तृतीय पुरस्कार शामिल होंगे। निकट भविष्य में यह राशि बढ़ाई जा सकती है। इस कदम से वनों की आग से सुरक्षा के दृष्टिगत समितियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड के कॉलेजों में एडमिशन की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर, पहले यहां करना होगा रजिस्‍ट्रेशन; लिंक खबर में…
Next: एक कनेक्शन के लिए चक्कर कटवाने वाले BSNL ने Illegal Telephone Exchange को जारी कर दिए 500 नंबर

Related Stories

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

July 24, 2026
भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना
  • भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.