Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तरकाशी के बाद अब टिहरी में तनाव, मुस्लिम व्यापारियों से कहा- ‘दुकान खाली करो’, 12 को होगी बैठक

Uk Fast Khabar June 9, 2023

उत्‍तरकाशी के पुरोला में उपजे विवाद से टिहरी के नैनबाग में भी आक्रोश है। वजह यह कि नैनबाग में भी पूर्व में इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं। इसको देखते हुए व्यापार मंडल व हिंदू युवा वाहिनी ने मुस्लिम व्यापारियों को 15 दिन में दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। इसको लेकर व्यापार मंडल और हिंदू युवा वाहिनी ने 12 जून को बैठक आयोजित की है। इस मसले पर तीन जून को व्यापारियों ने बाजार बंद रखने के साथ प्रदर्शन भी किया था।

12 जून को बुलाई गई बैठक:
वर्ष 2021 में नैनबाग में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में काम करने वाले मुस्लिम युवक ने स्थानीय लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसको लेकर आक्रोश बढ़ने पर चार मुस्लिम व्यापारी दुकान छोड़कर चले गए थे, लेकिन मामला शांत होने पर वह फिर से लौट आए।
इससे पहले हेयर सैलून चलाने वाले युवक ने स्थानीय लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था। इस मामले में दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर ने बताया कि इसी को लेकर 12 जून को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर दुकानें खाली न होने पर रणनीति बनाई जाएगी।

पुरोला से सामान समेटकर गए 10 मुस्लिम व्यापारी:
वहीं पुरोला में हिंदू संगठनों की तरफ से 15 जून से पहले दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद अब तक पुरोला से 10 मुस्लिम व्यापारी सामान समेटकर जा चुके हैं। इनमें नौ व्यापारियों ने स्वेच्छा से, जबकि एक ने मकान मालिक के कहने पर दुकान खाली की।
दुकान खाली करने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। दो अन्य व्यापारी भी दुकान खाली करने की तैयारी में हैं। इस बीच कस्बे में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलवाने को लेकर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बैठक हुई, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इस घटना को लेकर जिले में कई जगह तनाव की स्थिति है।
नैनबाग में भी मुस्लिम व्यापारियों को 15 दिन में दुकान खाली करने की चेतावनी दी गई है। भटवाड़ी में व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा और जुलूस निकालने के बाद तहसील में प्रदर्शन किया। इन घटनाक्रमों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन का शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ बैठकों का क्रम जारी है।
दो युवकों ने किया था नाबालिग छात्रा को भगाने का प्रयास:
बीती 26 मई को पुरोला में दो युवकों ने नाबालिग छात्रा को भगाने का प्रयास किया था। आरोपितों में एक युवक मुस्लिम है और दूसरा हिंदू। दोनों को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से स्थानीय निवासी, व्यापारी और हिंदू संगठनों के सदस्य मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध मोर्चा खोले हैं। धरना-प्रदर्शन, बाजार बंद करने और जुलूस निकालने के साथ मुस्लिम व्यापारियों को उनकी दुकान पर पोस्टर चस्पा कर 15 जून तक दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
इस घटनाक्रम के बीच 26 मई से मुस्लिम व्यापारियों की 30 से अधिक दुकानें बंद हैं। वहीं, 28 मई को क्राकरी का व्यवसाय करने वाले सात व्यापारी पुरोला से सामान समेटकर चले गए। इनमें चार फड़ व्यापारी हैं। बुधवार रात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाहिद भी कपड़े की दुकान खाली कर अपने घर देहरादून चले गए।
वह 19 वर्ष से पुरोला में कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे। उनकी दुकान पर भी पोस्टर चिपकाया गया था। जुवेर और सलीम ने भी दुकान खाली कर पुरोला छोड़ दिया है। मकान मालिक के कहने पर चांद टेलर और चांद मोबाइल के स्वामी भी दुकान खाली करने की तैयारी में हैं।

बडकोट में एक व्यापारी ने छोड़ी दुकान, दूसरे को नोटिस:
पुरोला की घटना के बाद बडकोट में एक मकान मालिक ने दुकान खाली करवाने को लेकर मुस्लिम व्यापारी को नोटिस दिया है। मुस्लिम व्यापरी की रजाई गद्दे की दुकान है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बडकोट में नाई की दुकान संचालित करने वाले एक मुस्लिम व्यापारी सामान समेटकर देहरादून चले गया है। बीते सप्ताह बडकोट में भी मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध स्थानीय व्यापारियों व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं में भारी आक्रोश दिखा था। यहां जुलूस ने मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों पर लगे बोर्ड भी तोड़े थे तथा दुकानों के शटर पर क्रॉस का चिन्ह भी लगाया था।
लव जिहाद सीमांत बाजार भटवाड़ी में निकाला जुलूस:
पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना और लव जिहाद के विरुद्ध सीमांत ब्लाक मुख्यालय भटवाड़ी बाजार गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। इसके साथ ही व्यापारियों ने जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जहां तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला का ज्ञापन भेजा।

Continue Reading

Previous: राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्रा एक ही वर्ष में एक से अधिक छात्रवृत्ति नहीं ले सकेगा
Next: Love Jihad: उत्‍तराखंड सरकार सक्रिय, सीएम ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; कहा- राज्‍य को नहीं बनने देंगे सॉफ्ट टारगेट

Related Stories

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.