Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में आज से शुरू हो रहा AIDEF का राष्ट्रीय अधिवेशन, आयुध फैक्ट्रियों के कॉरपोरेटाइजेशन का विरोध

Uk Fast Khabar May 10, 2026

3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से 500 प्रतिनिधि शामिल होंगे, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

देहरादून: देश में रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने बड़ी हुंकार भरी है. लगातार आउटसोर्स से हो रही कर्मचारियों की रिप्लेसेंट और अन्य मांगों को लेकर संगठन देहरादून में अधिवेशन के रूप में एक बड़ी रणनीति बनाने जा रहा है.

देहरादून में AIDEF का राष्ट्रीय अधिवेशन: देश भर की रक्षा आयुध फैक्ट्रियों यानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों की ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) देहरादून में अपना 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है. इसमें कर्मचारियों की राष्ट्रीय स्तर पर तमाम मांगों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ये अधिवेशन आज 7 मई से 9 मई 2026 तक आयोजित होगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. ये प्रतिनिधि रक्षा प्रतिष्ठानों, आयुध निर्माणियों, सेना, नौसेना, वायुसेना, डीआरडीओ, एमईएस और ईएमई समेत विभिन्न रक्षा इकाइयों से आएंगे.

3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों का संगठन है AIDEF: आपको बता दें कि देश की आजादी के बाद साल 1953 में स्थापित AIDEF (All India Defence Employees Federation) देश के करीब 3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन है. 24 मई 2026 को यह अपने स्थापना के 74वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है. ऐसे में इस बार का सम्मेलन खास महत्व रखता है. आयोजन की जिम्मेदारी देहरादून की स्थानीय यूनियनों को सौंपी गई है, जिससे शहर श्रमिक आंदोलनों का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा है.

आयुध फैक्ट्रियों के कॉरपोरेटाइजेशन का विरोध: देहरादून में होने जा रहे इस सम्मेलन में सबसे बड़ा मुद्दा आयुध फैक्ट्रियों के कॉरपोरेटाइजेशन को लेकर रहेगा. फेडरेशन का साफ कहना है कि सरकार द्वारा 41 आयुध निर्माणियों को कॉरपोरेट ढांचे में बदलने का फैसला कर्मचारियों और देश की रक्षा उत्पादन प्रणाली के हित में नहीं है. AIDEF इस फैसले को वापस लेने और ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठा रहा है.

सम्मेलन में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा: इसके अलावा सम्मेलन में कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, आउटसोर्सिंग और निजीकरण पर रोक, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति की बहाली और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही श्रमिक विरोधी माने जा रहे नए लेबर कोड्स को खत्म करने की मांग भी जोर-शोर से उठेगी.

न्यूनतम वेतनमान और फिटमेंट फैक्टर की मांग: AIDEF ने 8वें वेतन आयोग को लेकर भी अपनी मांगें सामने रखी हैं. फेडरेशन का कहना है कि न्यूनतम मूल वेतन 69 हजार रुपये तय किया जाए और फिटमेंट फैक्टर 3.833 लागू किया जाए. इसके साथ ही कर्मचारियों को सेवा के दौरान कम से कम पांच पदोन्नतियां देने और पेंशन से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग की जाएगी. फेडरेशन यह भी चाहता है कि उसे 8वें वेतन आयोग के सामने अपना पक्ष रखने का अवसर मिले.

तीन दिवसीय मंथन में जारी होगी ‘देहरादून घोषणा’: सम्मेलन के दौरान देश में श्रमिक वर्ग पर बढ़ते दबाव, निजीकरण की नीतियों और कर्मचारियों के अधिकारों पर पड़ रहे प्रभावों पर भी गंभीर चर्चा होगी. तीन दिवसीय मंथन के बाद सम्मेलन के समापन पर ‘देहरादून घोषणा’ जारी की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय होगी.

फेडरेशन के अध्यक्ष एसएन पाठक और महासचिव सी श्रीकुमार का कहना है कि यह सम्मेलन सिर्फ रक्षा असैनिक कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा राष्ट्रीय मंच साबित होगा.

Continue Reading

Previous: IPL 2026: ‘यह हार पचा पाना मुश्किल’, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द
Next: IPL 2026: ‘यह हार पचा पाना मुश्किल’, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.