Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Covid-19 JN 1 Variant: उत्तराखंड में अलर्ट, दून मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार; होगी आरटीपीसीआर जांच

Uk Fast Khabar December 22, 2023

कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण (नया वेरिएंट जेएन.1) के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। दो दिन पहले कोविड गाइडलाइन जारी करने के बाद स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने अब कोरोना की दैनिक निगरानी शुरू कर दी है। कोरोना के नए स्वरूप के दृष्टिगत गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में अभी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

आइसोलेशन वॉर्ड तैयार
दून मेडिकल कॉलेज के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और अन्य व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं। दून अस्पताल के सीएमएस अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल एकमात्र आवश्यकता यह है कि फ्लू का पता चलते ही तुरंत जांच कराएं। उन्होंने कहा कि हम नए वेरिएंट के लिए टेस्टिंग बढ़ाएंगे और पोर्टल पर मरीजों की संख्या भी अपडेट करते रहेंगे। दून अस्पताल के सीएमएस अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के लिए 20 बेड का ऑक्सीजन वार्ड तैयार किया गया है और 09 बेड का आईसीयू वार्ड भी कोविड के लिए आरक्षित किया गया है। नया वेरिएंट पिछले वेरिएंट से बहुत अलग नहीं है, लेकिन कैंसर, शुगर, किडनी और दिल से पीड़ित लोगों को इस वेरिएंट से अधिक सावधान रहने की सलाह दी गई है।

अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर विस्तृत गाइडलाइन के साथ ही अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। हर परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। राज्य के सभी अस्पतालों में सैंपलिंग हो रही है। संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जा रही है।

कोविड मरीजों की हो रही है जांच
कोविड को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की जाए। सभी कोविड पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी अवश्य की जाए। कोविड मरीजों की लगातार निगरानी कर जन जागरूकता अभियान संचालित करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की किसी भी स्वास्थ्य इकाइयों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी ना हो। उन्होंने कोविड की दैनिक निगरानी पर भी जोर दिया।

भारत सरकार से मिले निर्देशों का हो रहा है पालन
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर भी भारत सरकार से मिले दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह आमजन में कोविड संबंधित भ्रांतियों को बढ़ने ना दें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही अनुपालन करें।

बैठक में ये लोग हुए शामिल
बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. एमके पंत, कार्यक्रम अधिकारी डा. पंकज कुमार सहित सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व आइडीएसपी टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Continue Reading

Previous: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में UCC की रिपोर्ट सौंपेगी विशेषज्ञों की समिति, CM धामी ने तेज की तैयारियां
Next: सीएम धामी ने लगाया जनता दरबार, बोले- समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर बनें अधिकारी

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.