Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

होली पर वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को लेकर अलर्ट, फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद

Uk Fast Khabar March 14, 2025

उत्तराखंड में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही वन विभाग के फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। संवेदनशील स्थलों और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे क्षेत्रों मेें सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। होली के त्योहार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र ने सभी वन संरक्षकों, वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र के निदेशक व उपनिदेशक और सभी डीएफओ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि होली के त्योहार को देखते हुए वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जानी आवश्यक है। इस क्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करने को कहा गया है। मिश्र के अनुसार वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी फील्ड अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में उन्हें अवकाश अनुमन्य होगा। अधिकारियों को अपने नियंत्रणाधीन क्षेत्र में आसूचना तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने, वन विभाग के बैरियर व चेक पोस्ट पर प्रत्येक वाहन की जांच करने, रेलवे व बस स्टेशन, साप्ताहिक बाजार व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ ही इसमें खोजी कुत्तों की मदद लेने, संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों के साथ ही अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में छोटी व लंबी दूरी की गश्त और वाहनों से पेट्रोलिंग करने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर पुलिस, एसएसबी, आइटीबीपी व वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का सहयोग भी लिया जाए। सीमांत क्षेत्रों में स्थित वन प्रभागों से भी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

Continue Reading

Previous: Holi 2025: सीएम धामी ने खेली होली, उड़ा गुलाल; ढोल बजाकर खूब झूमे
Next: उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

Related Stories

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

July 23, 2026
अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
  • मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
  • हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल
  • अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.