Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Dehradun के सभी 42 मदरसों की होगी जांच, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश; यह है पूरा मामला

Uk Fast Khabar June 22, 2024

जिले में संचालित सभी 42 मदरसों की मान्यता और एनसीईआरटी पाठ्यक्रमों के संचालन की जांच होगी और इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को दी जाएगी। बीते 27 मई को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून (सीईओ) प्रदीप रावत की अध्यक्षता में सभी मदरसा संचालकों की बैठक हुई थी, जिसमें इनकी मान्यता को लेकर प्रारंभिक जानकारी ली गई। बैठक में यह बात सामने आई कि कुछ मदरसों में हाईस्कूल और इंटरमीडियट स्तर पर एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं। जबकि छह मदरसे बिना मान्यता प्राप्त संचालित किए जा रहे हैं। 21 मदरसे मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं, जबकि 15 ने शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त की है।

यू-डायस कोड भी आवंटित
मदरसों की मैपिंग को लेकर रखी गई इस बैठक में मदरसों के संस्थापकों ने सीईओ को बताया था कि मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत छात्रों को दीनी तालीम के साथ-साथ शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम का पठन-पाठन एनसीईआरटी की किताबों के माध्यम से कराया जाता है। उन्हें यू-डायस कोड भी आवंटित हो रखे हैं। बताया गया कि जनपद में संचालित 12 मदरसे ऐसे हैं, जिनमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत मध्याहन भोजन योजना भी संचालित की जा रही है। इन मदरसों को निश्शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालकों ने अवगत कराया कि बच्चों को संस्कृत के स्थान पर ऊर्दू व अरबी भी पढ़ाई जाती है। शेष पाठ्यक्रम एनसीईआरटी का पढ़ाया जाता है। वार्ता के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि जनपद देहरादून में केवल एक मदरसा हाईस्कूल और इंटरमीडियट स्तर तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें सभी पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के पढ़ाए जा रहे हैं। यह मदरसा मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मदरसों में एक भी गैर मुस्लिम छात्र अध्ययनरत नहीं है।

मदरसों का भौतिक सत्‍यापन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी : सीईओ
सीईओ देहरादून प्रदीप रावत ने बताया कि विभागीय टीम समस्त मदरसों की मान्यता, इनमें पाठन-पाठन की व्यवस्था, किस बोर्ड की किताबें पढ़ाई जा रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ कौन-कौन ले रहा है, इसका रिकार्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही यहां गैर मुसलिम छात्र तो नहीं पढ़ रहे हैं, इसकी रिपोर्ट भी बनाई जाएगी और बैठक में मदरसों के सचालकों की ओर से दी गई जानकारी व मौके पर किए गए भौतिक सत्सापन का मिलान भी किया जाएगा।

 

Continue Reading

Previous: Bhagirathi Eco Sensitive Zone में सड़कों के नौ प्रस्तावों को सशर्त हरी झंडी, बदल जाएगी उत्‍तरकाशी के 88 गांवों की सूरत
Next: उत्तराखंड में मानसून की उलटी गिनती शुरू, तेजी से बदलेगा मौसम… वर्षा के आसार

Related Stories

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

July 17, 2026
NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

July 17, 2026
MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

July 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

July 17, 2026
NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

July 17, 2026
MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

July 17, 2026
श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?

श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?

July 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा
  • NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी
  • MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.