Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्कूली बच्चों के साथ आमजन भी पढ़ेंगे ग्वेल देवता के न्याय और श्रीनंदा राजजात के चमत्‍कार, उत्‍तराखंड शासन को भेजा प्रस्‍ताव

Uk Fast Khabar July 31, 2025

ग्वेल देवता का न्याय और श्रीनंदा राजजात के इतिहास के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक व पुरातात्विक महत्व के स्थलों, मेलों व अन्य आयोजनों की जानकारी स्कूली बच्चों के साथ आमजन को भी सुलभ होगी। स्कूली पाठ्यक्रम में नई सम्मिलित की गई ‘हमारी विरासत व विभूतियां’ पुस्तक में राज्य की लोक और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को लिया गया है। विशेष यह है कि इन पुस्तकों को सार्वजनिक पुस्तकालयों, ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों और पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए एससीईआरटी शासन को प्रस्ताव भेजा रही है।

पाठ्य पुस्तक लागू
प्रदेश में इस समय कक्षा छह, सात और आठ में हमारी विरासत व विभूतियां पाठ्य पुस्तक लागू की गई है। इसमें उत्तराखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा सामाजिक विरासत के साथ-साथ राज्य की महान विभूतियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, पर्यावरणविदों और अन्य प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों का उल्लेख किया गया है। उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके और प्रदेश के गौरवशाली अतीत को समझ सके। किताबें अभी सिर्फ स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। ये बाजार में उपलब्ध नहीं है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस पुस्तक को तैयार किया था। साहित्य प्रेमी और पाठक अब इन पुस्तकों को आमजन को उपलब्ध कराने के लिए परिषद के समक्ष पैरवी कर रहे हैं। इसे देखते हुए एससीईआरटी इन पुस्तकों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि राज्य की गौरवगाथा से सभी लोग परिचित हो सकें। प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति को भी इस विषय में लगातार आमजन के सुझाव और अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

कक्षा छह की पुस्तक का प्रत्येक अध्याय ज्ञानवर्धक
कक्षा-छह की पाठ्य पुस्तक ‘हमारी विरासत व विभूतियां’ में श्रीबदरीनाथ, अनोखा सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत, न्यायकारी ग्वेल देवता, समाज शिल्पी खुशीराम आर्य, विश्व धरोहर रम्माण, वीरांगना तीलू रौतेली, वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी सहित 24 अध्याय हैं।

कक्षा सात में इन योद्धाओं का परिचय
कक्षा-सात में कहानी पंचकेदार की, कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे, श्रीनंदा राजजात, कत्यूर राजमाता जिया रानी, उत्तराखंड राज्य आंदोलन : खटीमा और मसूरी गोलीकांड, शहीद मेजर राजेश अधिकारी, चौंदकोट जनशक्ति मार्ग की गौरव गाथा सहित 27 पाठ विषय सूची का हिस्सा हैं।

आठवीं में पंचप्रयाग से प्रारंभ होती है पुस्तक
आठवीं कक्षा की पुस्तक में पंचप्रयाग के अलावा अमर सेनानी जयवंत सिंह रावत, बिस्सू मेला, कारगिल में किया कमाल, (18वीं गढ़वाल राइफल की शानदार शौर्य गाथा) हमारे आभूषण, गंगोत्री गर्ब्याल, उत्तराखंड में राम धाम, जुझारू विपिन त्रिपाठी, गौचर मेला सहित 27 पाठ सम्मिलित किए गए हैं।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड सीएम धामी का एलान, Tiger Protection Force में अग्निवीरों को दी जाएगी सीधी तैनाती
Next: आज देहरादून-नैनीताल में भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

Related Stories

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

April 24, 2026
MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

April 24, 2026
बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

April 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

April 24, 2026
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

April 24, 2026
MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

April 24, 2026
बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

April 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी
  • बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम
  • MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना
  • बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.