Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कम उम्र में बढ़ रही भूलने की बीमारी, फोकस करना भी मुश्किल; डाक्टर बोले- जीवनशैली में बदलाव जरूरी

Uk Fast Khabar February 19, 2026

देहरादून में युवाओं में भूलने की समस्या बढ़ रही है, जिसके पीछे तनाव और व्यस्त जीवनशैली मुख्य कारण हैं। डाक्टर बताते हैं कि पोषण की कमी और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से दिमाग पर असर पड़ता है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि नींद की कमी, खराब खानपान और तनाव से यह समस्या हो सकती है। जीवनशैली में बदलाव, तनाव कम करके और सही खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है।

घर से बाहर सामान लेने जाते हैं तो भूल जाना कि लेना क्या है। किसी से बहुत दिनों बाद मिलने पर नाम याद न आना। एक कमरे से दूसरे में आते ही पता नहीं चल पाना कि क्यों आए थे।

कुछ पुरानी बातों को याद दिलाने पर याद न आना। कुछ इस तरह भूलने की बीमारी अब बुजुर्गों में नहीं बल्कि युवा वर्ग में होने लगी है।

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल और जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओपीडी में भी हर तीसरा युवा इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंच रहा है। डाक्टरों का कहना है कि जवानी में भूलने के पीछे तनाव व मल्टी टास्किंग सबसे बड़ा कारण है।

पोषण युक्त भोजन न लेना और अधिक समय तक स्क्रीन टाइम हमारे दिमाग की नसों में तनाव बढ़ा देता है।इससे कम उम्र में ही भूलने की बीमारी बढ़ती है। हालांकि, यह डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं है।

कम उम्र में ही भूलने की बीमारी बढ़ने से स्वभाव, बातचीत करने का तरीका भी आम लोगों से भिन्न हो रहा है। व्यवहार में भारी बदलाव से अभिभावक परेशान हैं।

मनोचिकित्सकों का कहना है कि तनाव, नींद की कमी, खराब आहार और कुछ तंत्रिका संबंधी विकार इसके कारण हो सकते हैं। यदि कोई बार-बार चीजें भूल रहा है और यह उसके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है तो ऐसे में समय पर उपचार जरूरी है।

दून मेडिकल कालेज अस्पताल की मनोरोग विभाग की ओपीडी में हर दूसरा व तीसरा बोलता है कि भूलने की बीमारी है। यह इसलिए हो रहा है कि हमारी जीवनशैली बहुत व्यस्त हो गई है। हम एक साथ बहुत सारा काम करना चाहते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है मोबाइल।

किसी बात को दर्ज नहीं कर पाता दिमाग तो होती है परेशानी

दून मेडिकल कालेज की मनोरोग विभागाध्यक्ष डा. जया नवानी बताती हैं कि भूलने की बीमारी अधिकांश अधिक उम्र 60 अथवा 65 के बाद होती है। जिसे हम डिमेंशिया कहते हैं। अटेंशन कसंट्रेशन रजिस्ट्रेशन, शार्ट टर्न मेमोरी और लांग टर्न मेमोरी यादाश्त बनाने के कारण हैं। एक दिमाग एक समय में पांच से सात चीजें रिकार्ड कर सकता है।

यदि कोई काम करते हुए दूसरा काम आ जाए या बात हो जाए तो अक्सर उसे भूल जाते हैं। ऐसे में लगता है कि भूलने की बीमारी हो रही है। जबकि हकीकत यह है कि हमारा दिमाग अक्सर एक काम के दौरान दूसरी बातों को दर्ज नहीं कर पाता है। जब हम डिप्रेशन में होते हैं तो अटेंशन व कंसंट्रेशन कम हो जाता है। जिससे हमारा दिमाग सामान्य की तरह काम नहीं कर पाता।

देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधि की कमी भी कारण

जिला अस्पताल (कोरोनेशन) की वरिष्ठ मनोचिकित्सक डा. निशा सिंगला का कहना है कि आजकल कम उम्र में भूलने की समस्या चिंता का विषय बन गई है। उनकी ओपीडी में महीनेभर में औसतन 10-15 ऐसे मरीज आते हैं, जिन्हें वास्तविक डिमेंशिया होता है।

लेकिन, उससे भी ज्यादा, लगभग 30-40 लोग भूलने की शिकायत लेकर आते हैं। जिनका कारण डिप्रेशन, एंग्जायटी, नींद की कमी अथवा अत्यधिक तनाव होता है। कम उम्र में भूलने की प्रवृत्ति जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के कारण भी देखी जा रही है।

जैसे असंतुलित आहार, देर रात तक जागना, स्क्रीन टाइम का अधिक होना, नशे की आदत और शारीरिक गतिविधि की कमी। वास्तविक डिमेंशिया के मामलों में न्यूरोलाजिकल या अन्य मेडिकल कारण जिम्मेदार होते हैं, जबकि बाकी अधिकतर मामलों में मनोविज्ञानी और जीवनशैली प्रमुख रहते हैं।

केस-1

डालनवाला निवासी युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। रात की शिफ्ट होती है लेकिन कई बार जो काम दिया जाता है, वह उसे भूल जाता है। जबकि वह अपने कार्य के प्रति हमेशा ईमानदार रहता है। सीनियर भी इस बात को समझते हैं कि भूल गया, लेकिन यह भूलने की बीमारी मुझे परेशान कर रही है।

केस-2

प्रेमनगर निवासी युवती ने बताया कि जब भी वह घर का कोई काम अथवा परीक्षा में बैठने जाती है तो भूल जाती है। कई बार किचन में काम करते करते ही दूसरे कमरे में कुछ सामान लेने जाता होता है तो भूल जाती हूं कि यहां किसलिए आई थी।

इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा की पूरी तैयारी रहती है, लेकिन जब परीक्षा में बैठने जाती हूं तो सब भूल जाती हूं। घर आकर पछतावा होता है कि यह तो याद था।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इन सभी का समाधान हमारे जीनवशैली में ही है, इसलिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा।
  • अपने दिमाग को बार-बार याद दिलाना है जो काम कर रहे हैं तो उसी पर फोकस करें उससे भटके नहीं।
  • समझना होगा कि तनाव कम करें, फोन जरूरी हो तभी इस्तेमाल करें, शांत रहें, मेडिटेशन करें।
  • संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, ध्यान/योग और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न कर विशेषज्ञ से परामर्श लेना ही सबसे सही कदम है।

Continue Reading

Previous: दून के एक परिवार की अनोखी कहानी…, पांच भाइयों ने एक साथ लड़ी 1971 की जंग, रोमांचित कर देंगे युद्ध के किस्से.
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे, ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.